फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sharat Saxena: शरत सक्सेना ने खोले इंडस्ट्री के काले चिट्ठे, कहा- हम जैसे एक्टर को पार्टी में नहीं बुलाता कोई

Thu, 11 May 2023 01:49 PM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

दिग्गज अभिनेता शरत सक्सेना ने बॉलीवुड इंडस्ट्री के राज से पर्दा उठाते हुए बताया कि उनके जैसे अभिनेताओं को इंडस्ट्री की पार्टी में बुलाया नहीं जाता है।
विज्ञापन
शरत सक्सेना - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिग्गज अभिनेता शरत सक्सेना कई हिट फिल्मों में अपनी अदाकारी का दम दिखा चुके हैं। अपने दमदार अभिनय से वह दर्शकों का दिल जीत लेते हैं। अब वह चर्चा में आ गए हैं। दरअसल, शरत ने खुलासा किया है कि फिल्म इंडस्ट्री में अन्य सितारों के साथ उनके कैसे रिश्ते हैं और वह स्टार्स की पार्टियों में क्यों नहीं जाते।

विज्ञापन


Bigg Boss OTT 2: 'बिग बॉस ओटीटी 2' से कटा करण जौहर का पत्ता! यह बॉलीवुड सुपरस्टार संभालेगा शो की कमान

शरत सक्सेना - फोटो : सोशल मीडिया
हाल ही में दिए इंटरव्यू में शरत ने खुलासा किया कि उन्हें और उनके जैसे अभिनेताओं को फिल्म इंडस्ट्री की पार्टियों में नहीं बुलाया जाता है, क्योंकि उनके और इंडस्ट्री के अन्य सितारों के बीच एक रेखा है, जो उन्हें एक-दूसरे से अलग करती है। वह अन्य सितारों के साथ घुलते-मिलते नहीं हैं।

Shatrughan Sinha: 'चुनाव के समय धर्म परिवर्तन पर फिल्म क्यों...?' द केरल स्टोरी पर शत्रुघ्न सिन्हा की दो टूक

शरत सक्सेना - फोटो : सोशल मीडिया
इंडस्ट्री के एक राज से पर्दा उठाते हुए अभिनेता ने कहा, 'नहीं जी, हमें पार्टी में कोई नहीं बुलाता। पार्टियां होती हैं स्टार्स के लिए और वो स्टार्स एक अलग सितारे पर हैं। वो एक अलग स्तर पर होते हैं। स्टार्स सिर्फ अन्य स्टार्स से बात करते हैं और उन्हीं के साथ डिनर करते हैं, पार्टी करते हैं।'

Adah Sharma: द केरल स्टोरी के बाद अदा शर्मा के हाथ लगा बड़ा प्रोजेक्ट, पुलिस ऑफिसर के रोल में दिखेंगी एक्ट्रेस
विज्ञापन

शरत सक्सेना - फोटो : सोशल मीडिया
शरत सक्सेना ने खुद को फिल्म इंडस्ट्री के सितारों से अलग करते हुए कहा कि हम फिल्म उद्योग के एक अलग हिस्से में हैं। यह फिल्म इंडस्ट्री का ऐसा भाग है, जिसके बारे में दुनिया जानती नहीं है। हम लोग सिर्फ फिल्मों की शूटिंग के दौरान मिलते हैं और जैसे ही शूटिंग खत्म होती है तो हम चले जाते हैं। हमारा रिश्ता बस इतना ही है।

Piyush Mishra: बिग बी के 80 साल की उम्र में काम करने पर हैरान हैं पीयूष मिश्रा, पूछना चाहते हैं आगे का प्लान
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें