फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हेल्थ अपडेट: दिलीप कुमार से मिलने अस्पताल पहुंचे शरद पवार, बोले- जल्द ठीक होंगे दिग्गज अभिनेता

Sun, 06 Jun 2021 04:50 PM IST
दीपाली श्रीवास्तव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

  • दिलीप कुमार से हिंदुजा अस्पताल पहुंचे राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के प्रमुख शरद पवार।
  • अस्पताल से बाहर आते हुए शरद पवार की तस्वीरें हुईं वायरल।
  • सांस लेने की दिक्कत और रूटीन चेकअप के लिए दिलीप साहब को किया गया था भर्ती।
विज्ञापन
दिलीप कुमार से मिलने पहुंचे शरद पवार - फोटो : Instagram
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता दिलीप कुमार को रविवार की सुबह मुंबई के हिंदुजा अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पिछले कुछ दिनों से दिलीप साहब को सांस लेने में तकलीफ थी और आज उन्हें रूटीन चेकअप के लिए अस्पताल में भर्ती किया गया। इस बात की जानकारी उनकी पत्नी और अभिनेत्री सायरा बानो ने दिलीप कुमार के ट्विटर हैंडल से ट्वीट कर दी थी। अब खबर आ रही है कि राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के प्रमुख शरद पवार दिलीप कुमार से मिलने अस्पताल पहुंच गए।

विज्ञापन




सोशल मीडिया पर कुछ तस्वीरें वायरल हो रही हैं, जिसमें शरद पवार को अस्पताल से बाहर निकलते हुए देखा जा सकता है। शरद पवार ने इस बारे में ट्वीट कर जानकारी भी दी है। उन्होंने लिखा, 'हिंदुजा अस्पताल में दिलीप कुमार जी से मिलने गये। उनके स्वास्थ्य और जांच के बारे में पूछा। उनके साथ उनकी पत्नी और अभिनेत्री सायरा बानो भी थी। मैं प्रार्थना करता हूं कि श्री दिलीप कुमार जी का स्वास्थ्य जल्द ही सही हो जाये।'

दिलीप कुमार, सायरा बानो - फोटो : Twitter
बता दें, दिलीप साहब के बारे में जानकारी देते हुए उनके ट्विटर हैंडल से ट्वीट किया गया। जिसमें लिखा था, 'दिलीप साहब को रुटीन चेकअप के लिए नॉन कोविड पीडी हिंदुजा अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। उन्हें पिछले कई दिनों से सांस लेने में तकलीफ थी। अस्पताल में डॉ. नितिन गोखले की टीम उनकी देखभाल कर रही है। सायरा बानो ने लोगों से अपील की है कि कृपया साहब के लिए दुआएं करते रहिए और आप भी सुरक्षित रहिए।'

विज्ञापन

दिलीप कुमार
दिलीप कुमार ने साल 1944 में फिल्म 'ज्वार भाटा' से अपने फिल्मी सफर की शुरुआत की थी। अपने पांच दशकों के करियर में उन्होंने कई हिट फिल्में दी। अपने शानदार अभिनय के दम पर दिलीप कुमार ने दर्शकों का दिल जीता। उनकी ब्लाकबस्टर हिट फिल्मों में कोहिनूर, मुगल-ए-आज़म, देवदास, नया दौर, राम और श्याम शामिल हैं। वे आखिरी बार साल 1998 में बड़े पर्दे पर फिल्म 'किला' में दिखाई दिए थे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें