सोनू के लिए शंकर का पोस्ट
शंकर महादेवन ने आज इंस्टाग्राम पर अपनी और सोनू निगम की एक प्यारी तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर में दोनों एक-दूसरे को गले लगाते और मुस्कुराते नजर आ रहे हैं। इस तस्वीर के साथ शंकर ने सोनू को जन्मदिन की खास बधाई देते हुए कैप्शन में लिखा, 'जन्मदिन मुबारक हो प्यारे भाई सोनू निगम। इस अद्भुत दोस्ती और हमारे द्वारा किए गए सभी अद्भुत संगीत के लिए चीयर्स, और साथ मिलकर करेंगे।'
सोनू निगम का करियर
सोनू निगम को भारतीय संगीत उद्योग के सबसे सफल गायकों में से एक माना जाता है। सोनू हिंदी और कन्नड़ भाषा की फिल्मों में गाते हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, सोनू ने अपने पूरे सिंगिंग करियर में 32 से अधिक भाषाओं में 6,000 से अधिक गाने रिकॉर्ड किए हैं। सोनू निगम के प्रसिद्ध गाने जिन्हें दर्शक अक्सर सुनते और गुनगुनाते हैं- "संदेशे आते हैं" (बॉर्डर), "बोले चूड़ियां" (कभी खुशी कभी गम), "सतरंगी रे" (दिल से), "ये दिल दीवाना" (परदेस), "अभी मुझ में कहीं" (अग्निपथ), "सूरज हुआ मद्धम" (कभी खुशी कभी गम), और "कल हो ना हो" (कल हो ना हो)।
यह भी पढ़ें: Farah Khan: कुकिंग के बाद फराह अब रसोइये दिलीप के साथ करेंगी दुनिया की सैर, भूमि पेडनेकर ने दी बधाई