फराह का पोस्ट
फराह ने आज इंस्टाग्राम पर एक खास वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो के जरिए फराह ने अपने नए ट्रेवल शो के बारे में जानकारी देते हुए लिखा, 'आज से हम अपने यूट्यूब चैनल पर एक नया शो शुरू कर रहे हैं। 30 जुलाई दोपहर 2 बजे यह ट्रैवल शो शुरू किया है.. लेकिन मेरे कुकिंग शो की तरह इसमें बाकी सभी कुछ मिलेगा। उम्मीद है आपको पसंद आएगा।'
सेलेब्स और फैंस के कमेंट्स
भूमि पेडनेकर ने फराह खान के इस शो को लेकर कमेंट में लिखा, 'इंतजार नहीं कर सकती', एक फैन ने लिखा, 'माशाल्लाह-फराह आप हमेशा रॉक करती हैं, खुश रहो आबाद रहो हमेशा, आमीन', एक और फैन ने लिखा, 'दिलीप रॉक, मैम शॉक', एक और फैन ने लिखा, 'वाह बहुत बढ़िया', एक और फैन ने लिखा, 'वाह आप बहुत खूबसूरत लग रही हैं मैम, इंतजार नहीं कर सकता', एक और फैन ने लिखा, 'महिने बाद वीडियो आया है, लगता है काफी मजा आने वाला है ये देखना पड़ेगा।'
यह भी पढ़ें: Mujhse Shaadi Karogi: 'मुझसे शादी करोगी' की रिलीज को पूरे हुए 21 साल, अनीस ने शेयर किया अक्षय-सलमान का पोस्टर...