शनाया का इंस्टाग्राम पोस्ट
इन दिनों संजय कपूर की बेटी और अभिनेत्री शनाया कपूर गोवा में छुट्टियां मना रही हैं। शनाया ने अपने इंस्टाग्राम पर गोवा से अपनी बेहतरीन तस्वीरें शेयर की हैं। इस पोस्ट के साथ शनाया ने लिखा, 'जिंदगी अपने हिसाब से चलती है, हमेशा परफेक्ट प्लान के हिसाब से नहीं...' शनाया की इस पोस्ट पर उनकी मां महिप कपूर ने काले दिल वाले इमोजी शेयर किया है साथ ही नजरबट्टू का भी इमोजी बनाया है। महिप के अलावा अनन्या पांडे की मां भावना पांडे ने शनाया की इस पोस्ट पर लाल दिल वाला इमोजी बनाया है।
शनाया का वर्कफ्रंट
शनाया कपूर 'आंखों की गुस्ताखियां' में नजर आएंगी। इस फिल्म में शनाया के साथ विक्रांत मैसी नजर आएंगे। फिल्म 'आंखों की गुस्ताखियां' में विक्रांत एक दृष्टिहीन संगीतकार का किरदार निभाएंगे। इसके अलावा शनाया फिल्म "तू या मैं" है, जो एक सर्वाइवल थ्रिलर है, जिसमें आदर्श गौरव भी नजर आएंगे। यह फिल्म 2026 में वैलेंटाइन डे पर रिलीज होगी
यह भी पढ़ें:
Akhil Akkineni: अखिल 6 का प्री-लुक आया सामने, जानिए कब उठेगा फिल्म के शीर्षक से पर्दा..