फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kapkapiii: दर्शकों की 'कंपकंपी' छुड़ाने आ रहे तुषार कपूर-श्रेयस तलपदे, इस दिन रिलीज होगी हॉरर-कॉमेडी फिल्म

Mon, 07 Apr 2025 01:05 PM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Kapkapiii Movie Release Date: श्रेयस तलपड़े और तुषार कपूर की आगामी हॉरर कॉमेडी फिल्म 'कंपकंपी' इस साल सिनेमाघरों में धमाल मचाने के लिए तैयार है। निर्माताओं ने फिल्म की रिलीज डेट का एलान कर दिया है।
 
विज्ञापन
कंपकंपी - फोटो : इंस्टाग्राम: @bravoentertainment1
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बॉलीवुड की पसंदीदा कॉमिक जोड़ी श्रेयस तलपदे और तुषार कपूर एक रोमांचक हॉरर-कॉमेडी फिल्म 'कंपकंपी' के लिए फिर से एक साथ आ रहे हैं। बीते साल यानी 2024 में इस फिल्म का एलान हुआ था। श्रेयस और तुषार ने फिल्म का पहला पोस्टर भी जारी किया था, जिसके बाद से फैंस इस हॉरर कॉमेडी फिल्म के लिए उत्साहित थे। वहीं, अब इस फिल्म की रिलीज की तारीख से भी पर्दा उठा दिया गया है।

विज्ञापन

फिल्म का नया पोस्टर भी जारी
दिवंगत संगीत सिवन द्वारा निर्देशित यह फिल्म उनके आखिरी प्रोजेक्ट में से एक है, जो पोस्ट प्रोडक्शन के दौरान पूरा हो गया। निर्देशक का निधन मई 2024 में हुआ था। अब उनके निधन के बाद उनकी यह फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है। निर्माताओं ने अब फिल्म का नया पोस्टर जारी करते हुए इसकी रिलीज डेट भी बताई है।
Akhil Akkineni: अखिल 6 का प्री-लुक आया सामने, जानिए कब उठेगा फिल्म के शीर्षक से पर्दा

इस दिन रिलीज होगी फिल्म
'कंपकंपी' इस साल 23 मई को दुनियाभर के सिनेमाघरों में धमाल मचाने के लिए तैयार है। 'कंपकंपी' जीतू माधवन द्वारा निर्देशित 2023 की मलयालम ब्लॉकबस्टर रोमांचम की हिंदी रीमेक है। इस फिल्म का निर्माण जयेश पटेल और उमेश केआर बंसल ने जी स्टूडियोज और ब्रावो एंटरटेनमेंट के बैनर तले किया है, जिसकी दुनिया भर में रिलीज की योजना जी स्टूडियोज ने बनाई है।

Dia Mirza: रेवंत रेड्डी पर दीया मिर्जा का पलटवार, पेड़ों की कटाई के फर्जी एआई वीडियो वाले दावे का किया खंडन
विज्ञापन

'कंपकंपी' के  कलाकार
निर्माताओं ने पोस्टर के साथ एक टैगलाइन भी लिखी है, 'आत्मा जी दर्शन देना', जिससे साफ है कि यह फिल्म आत्मा बुलाने के खेल और फिर उसके बाद होने वाली घटनाओं पर आधारित हो सकती है। फिल्म 'कंपकंपी' में श्रेयस तलपदे और तुषार कपूर के अलावा सोनिया राठी, सिद्धि इदनानी, जय ठक्कर, वरुण पांडे, धीरेंद्र तिवारी, दिनकर शर्मा और अभिषेक कुमार जैसे सितारे भी मुख्य भूमिका में हैं। सौरभ आनंद और कुमार प्रियदर्शी ने फिल्म की कहानी लिखी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें