शमिता शेट्टी अपनी बहन शिल्पा शेट्टी के काफी करीब हैं। दोनों अक्सर एक-दूसरे की तारीफ करती रहती हैं। बिग बॉस 15 में नजर आईं शमिता शेट्टी ने शो में अपनी बातों से काफी लोगों का दिल जीता था। इस कन्ट्रोवर्सियल शो में शमिता शेट्टी हर मुद्दे पर बेबाकी से अपनी राय रखती हैं। लेकिन शमिता शेट्टी को देखकर कभी ऐसा लगा नहीं कि उन्हें कभी डिप्रेशन जैसी गंभीर बीमारी भी हो सकती है। आप भी सुनकर चौंक गए न? लेकिन ये सच है। उनकी जिंदगी में एक समय ऐसा भी आया जब वह डिप्रेशन से जूझ रही थीं।
डिप्रेशन के बुरे दौर में थीं
बहन शिल्पा शेट्टी के चैट शो 'शेप ऑफ यू' में शमिता शेट्टी ने खुलासा किया कि वह डिप्रेशन में चली गई थीं। उन्होंने कहा- जब मैं उस दौर से पहली बार गुजर रही थी तो मुझे नहीं पता था कि डिप्रेशन के लक्षण क्या होते हैं। मैं ये भी नहीं जानती थी कि मैं इस तरीके से क्यों महसूस कर रही हूं और ऐसा बर्ताव क्यों कर रही हूं। उन्होंने कहा कि वह जीवन में नई चुनौतियों का सामना करने के बाद बहुत स्ट्रॉन्ग होकर बाहर आईं हैं।
बिग बॉस में झेला था टॉर्चर
शमिता शेट्टी ने कहा कि भले ही वह अपने जीवन के कठिन दौर को पार करके आई हों, लेकिन वह नियम से अपने स्वास्थ्य की जांच करती रहती हैं। इस दौरान उन्होंने अपनी फिटनेस के बारे में भी बताया। शमिता ने कहा कि उन्हें चीजों से लड़ने में काफी हिम्मत मिली है। बिग बॉस के अंदर भी शमिता को काफी टॉर्चर झेलना पड़ा था। शमिता शेट्टी ने कहा कि सच में मैं नहीं जानती कि जब मैंने बिग बॉस में जाने के लिए हां क्यों कहा। बिग बॉस में मैं काफी उतार चढ़ाव से भी गुजरी हूं।
राकेश बापट के कर रहीं डेट
निजी जिंदगी की बात करें तो शमिता शेट्टी इस समय राकेश बापट को डेट कर रही हैं। शमिता राकेश से बिग बॉस के दौरान ही मिली थीं। शो के बाद भी दोनों के अफेयर की चर्चा भी खूब हुई थी, लेकिन उन्होंने इसे अफवाह कहकर टाल दिया था।