फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rocky Aur Rani Ki Prem Kahani: फिल्म के सेट से सामने आई आलिया-रणवीर और करण की खूबसूरत फोटो, क्या आपने देखी?

Sun, 24 Apr 2022 02:00 AM IST
कविता गोसाईंवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

आलिया भट्ट और रणवीर सिंह की फिल्म 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' के सेट से एक खूबसूरत तस्वीर सामने आई है, जो करण जौहर ने शेयर की है।
विज्ञापन
alia, ranveer, karan - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आलिया भट्ट शादी के बाद काम पर लौट चुकी हैं। इन दिनों आलिया अपनी अपकमिंग फिल्म 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' की शूटिंग में बिजी हैं। फिल्म की शूटिंग राजस्थान के जैसलमेर में चल रही थी, जिसे खत्म करके आलिया मुंबई लौट चुकी हैं। इसी बीच फिल्म के निर्माता करण जौहर ने सेट से एक खूबसूरत तस्वीर शेयर की है, जिसमें करण और आलिया के साथ रणवीर सिंह भी दिखाई दे रहे हैं।

विज्ञापन


दरअसल, करण जौहर ने ये तस्वीर अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट की स्टोरी पर शेयर की है। इस तस्वीर में देखा जा सकता है कि करण जौहर सेल्फी ले रहे हैं और उनके पास रणवीर सिंह और आलिया भट्ट भी मौजूद हैं। तस्वीर की मजेदार बात ये है कि रणवीर ने करण और आलिया को अपने दोनों हाथों से पकड़ा हुआ है। तस्वीर में तीनों ग्रुप हग करते दिख रहे हैं और उनके चेहरे की स्माइल इस तस्वीर को पूरा कर रही है। सोशल मीडिया पर ये तस्वीर खूब  पसंद की जा रही है।

विज्ञापन


लुक की बात करें तो रणवीर सिंह व्हाइट टीशर्ट पहने हुए हैं और आलिया सिंपल ब्लैक टीशर्ट में नजर आ रही हैं। इस मौके पर करण ने ब्लैक और रेड कलर की ओवरसाइज्ड शर्ट पहनी हुई है। करण जौहर ने इस तस्वीर के साथ कैप्शन में लिखा, 'यह हम सभी का रॉकी हग है, रॉकी और रानी की प्रेम कहानी, आपको जल्द है सुनानी।'
विज्ञापन


इस फिल्म में रणवीर सिंह और आलिया भट्ट के अलावा धर्मेंद्र, जया बच्चन, शबाना आजमी भी अहम किरदार निभाते दिखेंगे। यह फिल्म साल 2023 में 10 फरवरी को रिलीज होगी। रणवीर और आलिया की साथ में ये दूसरी फिल्म है। दोनों इससे पहले 'गली बॉय' में एक साथ नजर आ चुके हैं। इस फिल्म में दोनों की जोड़ी को खूब पसंद किया गया था, जिस वजह से फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया था। वहीं, अब दोनों के फैंस के उनकी इस नई फिल्म का भी इंतजार है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें