फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamita Shetty: आमिर अली को डेट करने की खबरों पर भड़कीं शमिता शेट्टी, बोलीं- सिंगल और खुश हूं

Tue, 31 Jan 2023 09:25 AM IST
मेघा चौधरी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल होने के बाद से ही शमिता और आमिर की डेटिंग की खबरें सामने आने लगी थीं। अब शमिता ने ट्वीट कर डेटिंग की खबरों को अफवाह बताने की साथ ही नेटिजन्स को लताड़ लगाई है।
विज्ञापन
शमिता शेट्टी - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शिल्पा शेट्टी की बहन और अभिनेत्री शमिता शेट्टी इन दिनों अपनी लव लाइफ को लेकर सुर्खियों में छाई हुई हैं। बीते दिनो शमिता को एक पार्टी से बाहर आते हुए स्पॉट किया गया था, जहां आमिर अली ने उन्हें अपनी बाहों में जकड़ लिया था। पार्टी की तस्वीरें और वीडियो सामने आने के बाद से ही शमिता और आमिर की डेटिंग की खबरों ने जोर पकड़ लिया था। वहीं, अब शमिता ने ट्वीट कर डेटिंग की खबरों को अफवाह बताने की साथ ही नेटिजन्स को लताड़ लगाई है।

विज्ञापन

 
दरअसल, पार्टी का वीडियो वायरल होने के बाद से ही फैंस के सवालों का सिलसिला शुरू हो गया था कि क्या वह आमिर अली को डेट कर रही हैं? आमिर के शमिता को कार तक छोड़ने और गुडबाय किस करने के बाद से ही दोनों की नजदीकियों की बातें होने लगी थीं। ऐसे में शमिता ने ट्वीट कर डेटिंग की इन खबरों को खारिज किया है। शमिता ने लिखा कि वह सिंगल और खुश हैं।
Priyanka Chopra: देसी गर्ल ने पहली बार दिखाया बेटी मालती का चेहरा, पिता निक का फंक्शन देखने पहुंची राजकुमारी
विज्ञापन

 
शमिता शेट्टी ने लिखा, 'मैं समाज और इसकी सुविधाजनक मानसिकता से परेशान हूं। हर कोई बिना किसी जांच और पड़ताल के और सच्चाई जाने कुछ भी फैसला तुरंत देने का जज क्यों बना हुआ है? नेटिजन्स की छोटी सोच से परे भी बहुत कुछ है।' इसके बाद उन्होंने एक और ट्वीट कर लिखा, 'अब समय आ गया है कि हम इस सबके बारे मे अपने दिमाग को खोलें! सिंगल और खुश...चलिए देश के जरूरी मुद्दों पर ध्यान दें।'
विज्ञापन

   
बता दें कि आमिर अली का पिछले साल ही संजीदा शेख से तलाक हुआ है। दोनों की एक बेटी भी है। वहीं, शमिता शेट्टी ‘बिग बॉस ओटीटी’ के बाद राकेश बापट को डेट कर रही थीं। दोनों शो के दौरान मिले थे, लेकिन अब दोनों अलग हो चुके हैं। दोनों की जोड़ी को फैंस काफी पसंद करते थे और उन्हें ‘शारा’ कहकर बुलाते थे।
Kushi: सामंथा और विजय देवरकोंडा की 'खुशी' को लेकर आया बड़ा अपडेट, जल्द शुरू होगी फिल्म की शूटिंग

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें