करीना कपूर खान बॉलीवुड की बेहतरीन एक्ट्रेस में शुमार हैं। उनके चाहने वालों की भी कोई कमी नहीं है। उनके फैंस भी उन्हें सिल्वर स्क्रीन पर देखना खूब पसंद करते हैं। अभिनेत्री ने हंसल मेहता के साथ आने वाली फिल्म से उन्होंने अपने सभी फैंस को चौंका दिया है। दरअसल, बीते कई महीनों से करीना लंदन में फिल्म की शूटिंग कर रही थीं। इस दौरान उन्होंने फिल्म के सेट से कुछ तस्वीरें भी साझा की थीं। हाल ही में अभिनेत्री ने एक इंटरव्यू के दौरान फिल्म में अपने किरदार को लेकर बात की। उन्होंने बताया कि उनका फिल्म में कैरेक्टर हॉलीवुड की केट विन्सलेट से इंस्पायर है।
किरदार को लेकर कही यह बात
करीना कपूर खान ने बताया कि वह फिल्म में एक मां और जासूस का किरदार निभा रही हैं, जिसे बकिंघमशायर के एक छोटे से शहर में हत्या के एक मामले की जांच करनी है। आने वाली फिल्म का टाइटल द बकिंघम मर्डर्स है। फिल्म में अपने कैरेक्टर को लेकर करीना ने बताया कि मुझे ईस्ट टाउन की घोड़ी बहुत पसंद है और जब हंसल मेरे पास आए तो मैंने कहा कि यह कुछ ऐसा है, जिसे मैं करने लिए बहुत बेसब्र हूं। तो किरदार में खुद को थोड़ा ढाला, जिसमें मैं एक जासूस की भूमिका अदा कर पाई। यह पहली बार है जिसमें मैंने अपना हाथ आजमाया है।
ये भी पढ़ें-
Bollywood Actress: मां के साथ नजर आ रहीं बच्चियां हैं टॉप एक्ट्रेस, छोटी वाली का जलवा तो आज भी है बरकरार
अगर फिल्म्स नहीं होंगी तो एंटरटेनमेंट कैसे होगा
जैसा कि बीते साल करीना कपूर खान और आमिर खान स्टारर फिल्म लाल सिंह चड्ढा का लोगों ने बायकॉट किया था। इसके अलावा लाइगर, ब्रह्मास्त्र और रक्षा बंधन जैसी कई फिल्मों का बायकॉट किया गया था, जिससे बॉक्स ऑफिस की कमाई पर काफी असर पड़ा। इस मुद्दे पर करीना ने कहा कि मैं इससे बिल्कुल भी सहमत नहीं हूं। अगर ऐसा होता है तो हम एंटरटेन कैसे करेंगे। आपकी जिंदगी में आनंद और खुशी कैसे होगी। अगर फिल्म्स नहीं होंगी तो एंटरटेनमेंट कैसे होगा।
ये भी पढ़ें-
Ileana D'cruz: तबीयत बिगड़ने पर इलियाना डिक्रूज अस्पताल में भर्ती, स्टोरी साझा कर बताया सेहत का हाल
करीना के हाथ में कई प्रोजेक्ट्स
करीना कपूर इन दिनों अपने आने वाले नए प्रोजेक्ट्स में व्यस्त हैं। जल्द ही, वह सुजॉय घोष की थ्रिलर फिल्म में नजर आने वाली हैं। यह एक किताब द डिवोशन ऑफ सस्पेक्ट X पर आधारित है। इस फिल्म में विजय वर्मा और जयदीप अहलावत भी नजर आएंगे। इसके अलावा करीना अपनी आने वाली कॉमेडी फिल्म को लेकर भी तैयारी कर रही हैं, जिसमें उनके साथ तब्बू और कृति सेनन नजर आने वाली हैं।