शालीन भनोट का शो बेकाबू फैंस को काफी पसंद आ रहा है। इस शो को एकता कपूर प्रोड्यूस कर रही हैं। शो में शालीन भोनट राक्षस की भूमिका निभा रहे हैं। शालीन के किरदार को दर्शक बेहद पसंद कर रहे हैं। रिपोर्ट्स की मानें तो ये शो जल्द ऑफ एयर होने वाला है।
कलर्स टीवी के मशहूर टीवी सीरियल बेकाबू को दर्शकों का खूब प्यार मिल रहा है। शो में बिग बॉस 16 फेम शालीन भनोट रानव का किरदार निभा रहे हैं। उनके किरदार को फैंस बेहद पसंद कर रहे हैं। लेकिन शालीन स्टारर शो बेकाबू इन दिनों कुछ गलत वजहों को लेकर सूर्खियों में है। दरअसल शो को जल्दी ही ऑफ एयर करने की बातें सामने आ रही हैं। शालीन भनोट ने शो के ऑफएयर होने पर चुप्पी तोड़ी है।