शालीन भनोट ने शो को ऑफ एयर करने की अफवाहों को सिरे से खारिज कर दिया है। इस बारे में बात करते हुए शालीन ने कहते हैं कि,'ये बात पूरी तरह से गलत है। हां शो को लिमिटेड एपिसोड सीरीज होने की वजह से कुछ समय तक ही चलाया जाएगा। लेकिन अभी शो को ऑफ एयर करने का कोई सवाल ही नहीं उठता है'। हालांकि शो कभी न कभी ऑफ एयर होगा ही। लेकिन अभी मेरा शो अच्छा चल रहा है।
बेकाबू की स्टार कास्ट पर बात करें तो इस शो में शालीन भनोट के साथ ईशा सिंह अहम भूमिका में नजर आ रही हैं। इन दोनों के अलावा शो में अभिषेक कुमार, चेतन हंसराज और मोनालीसा जैसे कई कालाकार नजर आ रहे हैं। बेकाबू की कहानी एक राक्षस और परी की प्रेम कहानी पर आधारित है।
यह भी पढ़ें: अब भी दोस्त हैं रवीना-खिलाड़ी कुमार! एक्ट्रेस ने अक्षय-शिल्पा को लेकर भी खोले दिल के राज
तो वहीं शालीन की नई वेब सीरीज इंस्पेक्टर अविनाश का पोस्टर रिलीज हो गया है। अविनाश में शालीन पुलिस इंस्पेक्टर का रोल प्ले कर रहे है। पुलिस के रोल में एक्टर काफी हैंडसम लग रहे हैं। अविनाश में रणदीप हुड्डा लीड रोल में है। एक्टर को नए अंदाज में देखने के लिए काफी एक्साइटेड है। शालीन ने कहा कि वो पिछले 2 साल से इस वेब सीरीज की तैयारी कर रहे थे। एक्टर ने अपने इंस्टाग्राम पर पोस्टर शेयर किया है।