फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Daljeet Kaur: शालीन भनोट की एक्स वाइफ दलजीत बसाएंगी दूसरी बार अपना घर, फैंस के साथ साझा किया बेटे का रिएक्शन

Tue, 28 Feb 2023 08:08 PM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

दलजीत ने अपने पर्सनल लाइफ को लेकर खुलासा किया कि निखिल से पहले से वह कई शख्स से मिली हैं, लेकिन उनके बेटे को निखिल के साथ मिलकर एक अलग ही वाइब मिलती है।
विज्ञापन
दलजीत कौर - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिग बॉस सीजन 16’ के लोकप्रिय कंटेस्टेंट शालीन भनोट टीना दत्ता के साथ अपनी दोस्ती को लेकर काफी लोकप्रिय हुए थे, लेकिन घर से बेघर होने के बाद टीना ने शालीन को सपोर्ट करना छोड़ दिया था। ऐसे समय में शालीन की एक्स वाइफ दलजीत कौर ने जनता से अपील की थी कि वह शालीन को विजेता बनाए। तब से दलजीत सोशल मीडिया पर काफी सुर्खियां बटोर रही हैं। दलजीत कौर जल्द ही दूसरी शादी करने जा रही हैं। उनका एक बेटा भी है। हाल ही में,  उन्होंने खुलासा किया कि जब उन्होंने अपने बेटे को अपने होने वाले पति से मिलवाया तो उसका रिएक्शन कैसा था।

विज्ञापन

दलजीत कौर - फोटो : social media

दलजीत करने जा रही हैं दूसरी शादी
शालीन भनोट की एक्स वाइफ दलजीत कौर टीवी के दुनिया का जाना माना चेहरा हैं। दलजीत ने साल 2003 में टीवी इंडस्ट्री में कदम रखा, लेकिन सीरियल ‘छोटी सरदारनी’ से इनको लोगों को बीच असल पहचान मिली। दलजीत ‘बिग बॉस’ और ‘नच बलिए’ जैसे टीवी रिएलिटी शो में भी नजर आ चुकी हैं। शालीन भनोट के साथ उनकी पहली शादी कामयाब नहीं हुई। अब अभिनेत्री एक बार फिर बिजनेसमैन निखिल पटेल के साथ अपना घर बसाने को तैयार हैं।

Filmy Wrap: शहनाज पर फिर भड़कीं सोना महापात्रा और फर्जी का सीक्वल जल्द होगा रिलीज, पढ़ें मनोरंजन जगत की खबरें

शालीन और दलजीत - फोटो : social media


साझा किया बेटे का रिएक्शन
दलजीत ने अपने पर्सनल लाइफ को लेकर खुलासा किया कि निखिल से पहले से वह कई शख्स से मिली हैं, लेकिन उनके बेटे को निखिल के साथ मिलकर एक अलग ही वाइब मिलती है। उनके मुताबिक जब उनके बेटे जेयडन निखिल से मिले तो उन्हें बिल्कुल पिता के जैसा वाइब्स मिला और उन्होंने निखिल को पापा कहकर बुलाया था। 

Ranbir Kapoor: किशोर कुमार की बायोपिक पर रणबीर कपूर ने किया खुलासा, बोले-मेरी अगली फिल्म…

विज्ञापन

दलजीत कौर - फोटो : social media

 शादी के बाद केन्या होंगी शिफ्ट
आपको बता दें कि दलजीत ने निखिल से तीन जनवरी को सगाई की थी। वहीं, मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक दोनों मार्च में शादी करने वाले हैं। खबरों की मानें तो शादी के बाद एक्ट्रेस केन्या शिफ्ट हो जाएंगी। उन्होंने ये भी बताया था कि जेयडन केन्या शिफ्ट होने के लिए काफी ज्यादा एक्साइटेड हैं और इस बारे में वह हर किसी को बताते हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें