फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sona Mohapatra: शहनाज गिल पर फिर बरसीं सोना महापात्रा, कहा- सफल पुरुषों के पीछे भागने से कुछ नहीं होता

Tue, 28 Feb 2023 06:31 PM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

सोना ने बीते कुछ दिनों पहले अपने ट्विटर अकाउंट पर शहनाज को लेकर एक आपत्तिजनक ट्वीट किया था, जिसके बाद से शहनाज के फैंस ने सोना को खरी खोटी सुनाना शुरू कर दिया था। सोशल मीडिया पर सोना और शहनाज के फैंस के बीच कमेंट का युद्ध छिड़ गया।
विज्ञापन
Sona Mohapatra
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब की कटरीना शहनाज गिल अक्सर फैंस के बीच सुर्खियों में छाई रहती हैं। ‘बिग बॉस’ के बाद से ही शहनाज लाइमलाइट में बनी रहती हैं। फैंस को शहनाज की हर बात काफी पसंद आती है, लेकिन शायद बॉलीवुड सिंगर सोना महापात्रा को शहनाज आज-कल बिल्कुल पसंद नहीं आ रही हैं। बीते कुछ दिनों पहले उन्होंने ‘बिग बॉस 13’ फेम शहनाज गिल के टैलेंट पर सवाल उठाया था और पूछा था कि रियलिटी शो फेम के अलावा उनके पास खुद को बताने के लिए क्या है। इसके बाद भी सोना नहीं रुकीं और फिर से शहनाज को निशाना बनाना शुरू कर दिया है।

विज्ञापन

Shehnaaz Gill - फोटो : सोशल मीडिया

पहले भी किया शहनाज को ट्रोल

सोना ने बीते कुछ दिनों पहले अपने ट्विटर अकाउंट पर शहनाज को लेकर एक आपत्तिजनक ट्वीट किया था, जिसके बाद शहनाज के फैंस ने सोना को खरी- खोटी सुनाना शुरू कर दिया था। सोशल मीडिया पर सोना और शहनाज के फैंस के बीच कमेंट का युद्ध छिड़ गया। शहनाज के फैंस ने सोना पर लाइमलाइट लूटने का आरोप लगाते हुए उन्हें करारा जवाब दिया, लेकिन सोना इसके बाद भी नहीं रुकीं। उन्होंने एक और ट्वीट कर शहनाज गिल पर निशाना साधा है।

Sid-Kiara: शादी के बाद पहली बार सिड कियारा ने की खुलकर बात, बोले-डिंपल और विक्रम पैरेलल वर्ल्ड में साथ आ गए

 

सोना मोहपात्रा - फोटो : Instagram

शहनाज को बनाया निशाना

सोना ने ट्वीट करते हुए लिखा, 'कुछ पैसे खर्च करो, समय लगाओ और प्रयास करो कुछ सीखने के लिए, म्यूजिक टीचर या एक्टिंग कोच बनने के लिए। साथ ही वॉइस डायलॉग सीखने के लिए  क्राफ्ट प्रैक्टिस करो, जिसे आप अपना टैलेंट बताना चाहते हो। सफल पुरुषों के पीछे भागना, पीआर खरीदना सफलता नहीं होती। आपके पास अपना टैलेंट होना चाहिए।'
 

Spend some money, time & effort on getting an education; music teacher, acting coach, voice-dialogue intonation coach & practice whatever other craft, you want to project as ur talent, profession. ‘Cute, glib talk , sucking up to successful men, buying PR,SM’,not success. 🤟🏾🧚🏿♀️🔴

— Sona Mohapatra (@sonamohapatra) February 28, 2023

 

विज्ञापन

shehnaaz gill - फोटो : instagram


यूजर्स ने लगाई क्लास

सोना के इस ट्वीट के बाद वह एक बार फिर ट्रोल्स के निशाने पर आ गई हैं। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, 'यह सही नहीं है। वह जो भी कर रही हैं अपने हार्डवर्क से कर रही हैं। क्यों पीछे पड़े हो आप? कोई प्रोजेक्ट छीन लिया क्या शहनाज ने? किसी को नीचा दिखाकर कोई भी ज्यादा ऊपर नहीं जा पाता है। इसलिए सना सफलता की सीढ़ी चढ़ रही है क्योंकि वह किसी की बेइज्जती नहीं करती।' दूसरे यूजर ने लिखा,  'खुद ट्वीट करो फिर जब ट्रोल हो तो खुद ही आर्टिकल्स छपवाओ और खुद ही उसको कोट करके ट्वीट करो। वाह इसको कहते हैं असली और गंदा पीआर,जो आप कर रहे हो। अटेंशन सीकर ताली बजाओ।'

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें