'अंदाज अपना अपना' के लिए नहीं मिले पैसे
उन्होंने आगे दावा किया कि उन्हें 'अंदाज अपना अपना' के लिए भी भुगतान नहीं मिला। शहजाद ने कहा 'उसके (अंदाज अपना अपना) भी पैसे नहीं मिले। स्टाफ ने मुझसे ज्यादा कमाई की। पिछले दिनों मैं अपने स्टाफ से ही कहता था, 'तू 100 दे, 200 दे,' क्योंकि वो प्रति दिन पे थे और मैं कॉन्ट्रैक्ट पे। मुझे जो साइनिंग अमाउंट मिल गया, बस वही था।' अभिनेता ने दावा किया कि इसके बाद वह और फिल्म के निर्माता परिवार की तरह हो गए। वह उनके साथ बाहर घूमने भी गए।