फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जब नाना पाटेकर ने सच में एक्ट्रेस को मार दिया था थप्पड़, रिएक्शन जानकर आप भी रह जाएंगे हैरान; जानें किस्सा

Sat, 06 Jun 2026 03:29 PM IST
संदेश मेहरा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Nana Patekar: हाल ही में ‘यशवंत’ फिल्म की एक्ट्रेस ने ऐसा किस्सा शेयर किया, जिसे सुनकर सब हैरान रह गए। एक्ट्रेस ने खुलासा किया कि एक सीन में नाना ने उन्हें सच में थप्पड़ मार दिया था, इसके बाद एक्ट्रेस का रिएक्शन भी चौंका देने वाला था।  

विज्ञापन
नाना पाटेकर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नाना पाटेकर अपनी इंटेंस एक्टिंग और गुस्सैल स्वभाव के लिए अक्सर सुर्खियों में रहे हैं। ऐसा ही एक किस्सा साल 1997 की फिल्म ‘यशवंत’ के दौरान हुआ था, जब उन्होंने एक सीन में अपनी को-स्टार को सच में थप्पड़ मार दिया था। लेकिन इसके बाद जो हुआ, वो और भी चौंकाने वाला था।

एक्ट्रेस ने याद किया किस्सा

विज्ञापन

‘यशवंत’  फिल्म में एक्ट्रेस मधु और नाना पाटेकर पति-पत्नी के रोल में थे, जिसे अनिल मट्टू ने डायरेक्ट किया था। हाल ही में हिंदी रश को दिए इंटरव्यू में मधु ने इस घटना को याद किया और बताया कि सीन में उन्हें रोना था, लेकिन जब उन्होंने ग्लिसरीन इस्तेमाल करने की कोशिश की, तो नाना ने मना कर दिया।

नाना पाटेकर और मधु - फोटो : सोशल मीडिया

क्या है पूरी कहानी? 
मधु ने कहा कि नाना के साथ काम करने से वह एक ज्यादा नेचुरल और इमोशनल एक्टिंग करने लगीं। उन्होंने बताया, ‘नाना पाटेकर के साथ काम करते हुए मैं मेथड एक्टर बन गई थी। एक सीन में मुझे ग्लिसरीन इस्तेमाल करना था, लेकिन उन्होंने मुझे ऐसा नहीं करने दिया। उन्होंने कहा कि इसे महसूस करो, आंसू अपने आप आने चाहिए। लेकिन मैं ऐसा नहीं कर पाई। तब उन्होंने मुझे सच में थप्पड़ मार दिया। उन्होंने इतनी जोर से थप्पड़ मारा कि मेरी आंखों से अपने आप आंसू आ गए।’

विज्ञापन

नाना पाटेकर और मधु - फोटो : सोशल मीडिया

मधु के रिएक्शन ने सबको चौंकाया 
मधु ने कहा कि इसके बाद उन्हें काफी गुस्सा आ गया था, क्योंकि रिहर्सल के दौरान ऐसा कुछ नहीं हुआ था। उन्होंने कहा, ‘मैं उन पर बहुत गुस्सा हो गई थी, क्योंकि हमने पहले रिहर्सल किया था और तब उन्होंने ऐसा कुछ नहीं किया था। उनका अचानक थप्पड़ मारना मुझे चौंका गया। और मैं भी बहुत गुस्सैल हूं, इसलिए मैंने उन्हें तुरंत वापस थप्पड़ मार दिया।’

ये भी पढ़ें- कौन हैं गौरी स्प्रैट? बनने जा रही हैं आमिर खान की तीसरी पत्नी, एक बच्चे की हैं मां; इस दिन होगी एक्टर की शादी

हालांकि इस घटना के बावजूद, मधु ने साफ किया कि नाना पाटेकर उनके साथ रूड नहीं थे। उनके मुताबिक, नाना सिर्फ तब अपनी नाराजगी जताते थे, जब उन्हें लगता था कि वह अपने परफॉर्मेंस को और बेहतर कर सकती हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें