शाहरुख खान शादियों में डांस करने को अपनी कमाई का जरिया मानते हैं। यह बात वह कई बार कबूल कर चुके हैं यही वजह है कि अब उन्होंने अपनी डिमांड और ज्यादा बढ़ा ली है। अब शाहरुख को शादी में बुलाना महंगा हो गया है।
शाहरुख ने शादियों में नाचने की फीस अब दोगुनी कर दी है। अब वह शादियों में अपनी कुछ मिनटों के डांस परफॉर्मेंस के लिए 8 करोड़ रूपये की भारी भरकम रकम लेंगे।
इंडस्ट्री से जुड़े लोगों की मानें तो शाहरुख खान एक साल पहले तक 4 करोड़ रुपये हाई प्रोफाइल शादियों के लिए वसूलते थे लेकिन अब उन्होंने यह रकम दोगुनी कर ली है।
इसकी वजह है सलमान और आमिर का शादियों में डांस न करने का फैसला ले लेना। आमिर ने 'सत्यमेव जयते' की शूटिंग के बाद से खुद को शादियों और विज्ञापन फिल्मों से दूर कर लिया है।
इधन सलमान खान ने अपनी बीमारी की वजह से शादियों में परफॉर्म करने से मना कर दिया जिसका फायदा शाहरुख जमकर उठा रहे हैं। अब देखना यह है कि शाहरुख के इस बढ़े रेट के बाद उनको शादी में नचाने के ऑफर कम तो नहीं होते।