क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर पर बनी बायोपिक का पहला पोस्टर कुछ दिन पहले रिलीज हुआ था। इस फिल्म का नाम 'सचिन ए बिलियन ड्रीम्स' है। इस फिल्म के लिए शाहरुख खान ने ट्विटर पर सचिन को शुभकामनाएं दीं। इसके बाद सचिन ने भी शाहरुख के ट्वीट का रिप्लाई कर उन्हें धन्यवाद कहा।
शाहरुख ने अपने ट्वीट में लिखा था, 'मेरा मानना है कि जब आपने अच्छा प्रदर्शन किया तो मैंने भी किया और जब आप अच्छा नहीं कर पाए तो मैं भी सफल नहीं हुआ। करोड़ों लोगों की तरह मुझे भी अपने प्रेरणास्त्रोत की कमी खलेगी।' फिल्म के लिए ऑल द बेस्ट'।
@sachin_rt I believed,when u did well I would 2 & when u didn’t,I will https://t.co/UhouyNYvvx a billion others I miss my guiding lite.ATB for the film— Shah Rukh Khan (@iamsrk) April 19, 2017
इसके बाद सचिन तेंदुलकर ने शाहरुख को रिप्लाई देते हुए लिखा, 'जिंदगी में हार ना होती तो कोई कभी जीतता नहीं और कुछ सीखता भी नहीं। करोड़ों लोगों की तरह मुझे भी आपके शब्दों ने छू लिया। लव यू।'
Zindagi me haar na hoti to koi kabhi jeet ta nahi aur kuch seekhta bhi nahi. Touched by your words like a billion others, love u @iamsrk :-) https://t.co/zsjDfStHQY— sachin tendulkar (@sachin_rt) April 19, 2017
सचिन तेंदुलकर को उनकी फिल्म के लिए पूरा देश बधाई दे रहा है। सोशल मीडिया पर उन्हें लगातार शुभकामनाएं मिल रही हैं। हर कोई उनकी फिल्म की कामयाबी की दुआ कर रहा है। शाहरुख खान के साथ सुपरस्टार रजनीकांत, माधुरी दीक्षित और श्रेया घोषाल ने भी उन्हें बधाई दी। बता दें कि सचिन तेंदुलकर की फिल्म 'सचिन ए बिलियन ड्रीम्स' 26 मई को रिलीज हो रही है।