सुपरस्टार शाहरूख खान अगले साल की शुरुआत में अंतरिक्ष यात्री राकेश शर्मा के जीवन पर बनने वाली फिल्म पर काम शुरू करेंगे।
निर्माता रोनी स्क्रूवाला ने यह जानकारी दी। फिल्म का पटकथा अंजुम राजाबली ने लिखी है और इसका निर्देशन महेश मथाई करेंगे। फिल्म का निर्माण सिद्धार्थ राय कपूर और स्क्रूवाला अपने बैनर के तले क्रमश: राय कपूर फिल्म्स और आरएसवीपी फिल्म्स के बैनर तले करेंगे।
खबरें थी कि फिल्म में शाहरुख खान के साथ अभिनेत्री के तौर पर भूमि पेडनेकर को लिया गया है। हालांकि, रोनी ने कहा कि इस बारे में आधिकारिक घोषणा जल्द की जाएगी। फिल्म का नाम ‘सारे जहां से अच्छा’ है। रोनी ने ‘पीटीआई भाषा’ को बताया, ‘‘हम शाहरूख खान के साथ यह फिल्म कर रहे हैं। हम अगले साल फरवरी या मार्च में इसका निर्माण शुरू करेंगे लेकिन हमने अभी तक अभिनेत्री की घोषणा नहीं की है।’’
शाहरुख को लेकर पिछले काफी समय से बॉलीवुड गलियारों में ये चर्चाएं हो रही थीं कि वह राकेश शर्मा की बायोपिक का हिस्सा बनेंगे। शाहरुख ने इस बात पर चुप्पी साधी हुई थी। अब आखिरकार यह कन्फर्म हो गया है कि राकेश शर्मा की बायोपिक में शाहरुख खान ही होंगे।
वहीं जहां फिल्म का नाम पहले 'सैल्यूट' रखा गया था, वहीं अब फिल्म का नाम बदलकर 'सारे जहां से अच्छा' रख दिया गया है। फिल्म की शूटिंग अगले साल फरवरी से शुरू होगी। वहीं फिलहाल शाहरुख का पूरा ध्यान उनकी अपकमिंग फिल्म 'जीरो' पर हैं। आपको बता दें कि शाहरुख फिल्म 'जीरो' उनके करियर की सबसे महंगी फिल्म और साथ ही वह पहली बार बौने का रोल निभाते नजर आएंगे।
शाहरुख की फिल्म 'सारे जहां से अच्छा' का निर्माण सिद्धार्थ रॉय कपूर करेंगे और फिल्म का निर्देशन महेश मथाई करेंगे। आपको बता दें कि यह फिल्म सबसे पहले आमिर खान को ऑफर की गई थी लेकिन वह ऐसे ही किसी सामान्य विषय पर काम कर रहे हैं। इसके बाद खुद आमिर ने ही किंग खान का नाम मेकर्स को सुझाया।