फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुझमें आज भी आत्मविश्वास की कमी: शाहरुख

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहरुख खान की फिल्म 'हैप्पी न्यू ईयर' को बॉलीवुड की सबसे महंगी फिल्मों में से एक कहा जा सकता है।
विज्ञापन


बतौर प्रोड्यूसर शाहरुख खान ने फिल्म में खूब पैसा लगाया। फिल्म की शूटिंग दुबई में हुई जबकि इसमें अंतरराष्ट्रीय स्तर के स्पेशल इफेक्ट्स हैं। यही नहीं, फिल्म के प्रमोशन के लिए इसकी टीम अमरीका और ब्रिटेन तक गई। फिल्म को कैसे प्रमोट करना है, शाहरुख ये भली भांति जानते हैं।

पर एक चीज़ जिससे उनके हाथ पैर आज भी फूलते हैं- वो है निर्देशन।

शाहरुख कहते हैं, "बेशक मुझे इस इंडस्ट्री में 25 साल हो गए हैं पर मेरे हाथ पैर आज भी निर्देशन के नाम से फूलते हैं, मैं शायद निर्देशन नहीं कर सकता। मुझमे वो आत्मविश्वास नहीं है।
विज्ञापन

विज्ञापन

'फराह से सीखना चाहता हूं'

शाहरुख ने अपनी फिल्म 'हैप्पी न्यू ईयर' की निर्देशिका फराह खान के बारे में कहा, "फराह जैसा आत्मविश्वास मुझमें नहीं है। वो दस हजार लोगों के सामने दूर से हेलीकॉप्टर को देख शॉट ले लेती हैं और दूर से उसे ओके भी कर देती हैं। शायद मैं कभी ऐसा ना कर पाउं। मेरे अंदर वो स्पष्टता नहीं है। ये एक ऐसी चीज है जो मुझे उससे सीखनी चाहिए। पर कभी कभी ये आत्मविश्वास अच्छा भी होता है कभी बुरा भी।"

निर्देशन के बारे में आगे शाहरुख ने कहा, "निर्देशन के क्षेत्र में पुरुषों का वर्चस्व है, पर फराह जैसी महिला इस क्षेत्र में भी कमाल है। उन्हें लोग प्यार करते हैं, उनका आदर करते हैं। वो बेशक लोगों पर चिल्लाती हैं पर वो सबको मां जैसा प्यार करती हैं।"

शाहरुख़ कई बड़ी फिल्मों के निर्माता रह चुके हैं जिनमें फिर भी दिल है हिंदुस्तानी, अशोक और रा।वन। शामिल हैं।

शाहरुख़ मानते हैं कि वो एक बेहतर निर्माता हैं लेकिन निर्देशन में उनका हाथ थोड़ा कच्चा है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें