बॉक्स आफिस पर धाकड़ कमाई की गारंटी कहे जाने वाले शाहरुख खान बीते आठ सालों में पहली बार कमाई के लिए इतने तरसते नजर आ रहे हैं। एक-एक दिन करके उनकी फिल्म 'फैन' की बॉक्स आफिस पर कमाई औंधे मुंह गिरती जा रही है और वह कुछ नहीं कर पा रहे हैं।
शाहरुख खान को रोमांस के साथ-साथ किसी फिल्म के प्रमोशन के तरीके इजाद करने का भी बादशाह माना जाता है। आज जो फिल्मों के प्रमोशन के लिए नित नये-नये तरीके इजाद किए जा रहें, इनके जनक शाहरुख खान ही हैं, उन्होंने फिल्मों के लिए ज्यादा टीआरपी वाले टीवी शो में जाना शुरू किया था।
इन्हीं की देखा-देखी सबसे ने यह रास्ता अख्तियार कर लिया। इसका प्रतिफल ये हुआ कि बीते छह-साल सालों में शाहरुख की कोई फिल्म ही फ्लॉप नहीं हुई। उन्होंने टीवी इत्यादि के माध्यम से फिल्म को लेकर इतनी उत्सुकता जगा दी कि पहले वीकेंड पर ही फिल्म की कमाई 100 करोड़ पार।
लेकिन लगता है शाहरुख का वो जादू अब खत्म हो गया। इस बार उनके किसी प्रमोशन का उनकी फिल्म की कमाई पर कोई असर नहीं पड़ रहा है। पहले दिन भले शाहरुख की फिल्म ने साल का ओपनिंग रिकॉर्ड तोड़ दिया हो, पर पहले ही सप्ताह उनकी फिल्म इस कदर दम तोड़ेगी, किसी को अंदाजा नहीं था।
कहीं 100 करोड़ के लिए भी न तरस जाएं अबकी शाहरुख
शाहरुख खान की 'दिलवाले' से पहले की पांच फिल्मों की कमाई ने कीर्तिमान स्थापित किए थे। लेकिन 'दिलवाले' ने उनकी उम्मीदों को तोड़ा था। फिल्म में भारतीय बाजार में किसी तरह 100 करोड़ का आंकड़ा छू पाई थी। लेकिन फैन की हालत उससे भी ज्यादा खराब होते दिख रही है।
शाहरुख की यशराज बैनर के तले बनी इस फिल्म के लिए कुल 105 करोड़ रुपये झोंक दिए गए। उनको एक नया रूप देने के लिए ऑस्कर अवार्ड विजेता मेकअप आर्टिस्ट को बेहद मोटी रकम देकर मनाया गया। फिल्म के प्रोडक्शन में कुल 85 करोड़ खर्च दिए गए। बाकी के 20 करोड़ प्रचार-प्रसार में। लेकिन इन सब का प्रतिफल बहुत बुरा होते नजर आ रहा है।
यही नहीं कि 'दिलवाले' की तरह इस बार भी सिनेमाघरों उनसे भिड़ने के लिए 'बाजीराव मस्तानी' जैसी कोई धाकड़ फिल्म हो, बावजूद इसके उनकी फिल्म को झटके पर झटके पर लग रहे हैं। शाहरुख ने पिछली बार अपनी फिल्म की कमतर कमाई का ठीकरा कुछ हद तक जगह-जगह पर उसके प्रतिबंध और हिन्दू संगठनों द्वारा उसके विरोध के सिर फोड़ा था।
लेकिन इस बार उनको कुछ कहते नहीं बन रहा है। इस बार तो उन्हें देश में 3500 से ज्यादा स्क्रीन मिले जबकि विदेशों में 1100 से ज्यादा। यानि कि उनकी फिल्म को 4600 से ज्यादा स्क्रीन मिले। आमतौर पर किसी हिन्दी फिल्म को इससे ज्यादा स्क्रीन नहीं मिलते। फिर भी छठे दिन की कमाई की के बारे में जानेंगे तो आपको भी शाहरुख की खत्म होती लोकप्रियता का अंदाजा लगेगा।
जानिए, शाहरुख की फैन ने छठें दिन कमाया कितना
शाहरुख खान
शाहरुख खान की 'फैन' को देखने वालों की संख्या में लगातार गिरावट आ रही है। मंगलवार की तुलना में फैन की बुधवार की कमाई में करीब 20 प्रतिशत तक की हानि हुई। इसका साफ मतलब है लोगों की शाहरुख की यह फिल्म उतनी रास नहीं आ रही है।
आपको जानकर हैरानी होगी कि शाहरुख खान की फिल्म की पहले सप्ताह ही छठें दिन की कमाई महज 3.5-4.5 करोड़ रही। यह आंकड़ा बॉक्स ऑफिस कलेक्शन का विश्वसनीय जानकारी रखने वाली वबेसाइट बॉलीमूवीरिव्यूज डॉट कॉम से लिया गया है।
यानि कि शुरुआती छह दिनों में शाहरुख खान की घरेलू बाजार हुई कमाई महज 67-68 करोड़ रुपये ही पहुंची है। और जिस तरह से इसकी कमाई के गिरावट रिकॉर्ड की जा रही है, उससे यह कहना गलत नहीं होगा कि फिल्म को 100 करोड़ क्लब तें शामिल होने के लिए नाको चना चबाना पड़ेगा।
हालांकि विश्वभर के सिनेमाघरों से फैन ने अब तक '135 करोड़' से ज्यादा जुटा लिए हैं। लेकिन घरेलू बाजार में फिल्म का प्रदर्शन बेहद लचर है। जानकारों के मुताबिक शाहरुख की इस फिल्म की कुल कमाई 150 के आसपास ही होगी।
उल्लेखनीय है कि फैन ने पहले दिन 19.2 करोड़, दूसरे दिन 15.34 करोड़, तीसरे दिन 17.74 करोड़, चौथे दिन 5.75 करोड़ और पांचवें दिन 5.5 करोड़ रुपये कमाए थे। जबकि शुरुआती वीकेंड की विदेशी से बाजार से हुई कमाई 40.05 करोड़ बताई गई थी।