फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शाहरुख खान को जान से मारने की धमकी

विज्ञापन
विज्ञापन
मुंबई में फिल्म प्रोड्यूसर अली मोरानी के घर फायरिंग के बाद इस मामले में एक नया मोड़ आया है। खबरें हैं कि गैंगस्टर रवि पुजारी ने अभिनेता शाहरुख खान को भी धमकी दी है।
विज्ञापन


मालूम हो कि अली मोरानी के घर हुई फायरिंग की जिम्मेदारी रवि पुजारी ने ही ली थी। इस घटना के अगले ही दिन रवि पुजारी ने फोन कर फिर धमकी दी।

इस धमकी में उन्होंने शाहरुख की आने वाली फिल्म हैपी न्यू ईयर के ओवरसीज अपकमिंग राइट्स देने को कहा। उन्होंने कहा कि यदि ऐसा नहीं होता तो उनकी जान खतरे में पड़ सकती है।
Trending Videos
विज्ञापन

हिरासत में लिए गुर्गे

मुंबई पुलिस ने इस मामले में गैंगस्टर रवि पुजारी के एक पुराने साथी को हिरासत में लिया है। उम्मीद है कि इससे कुछ बातें निकल कर सामने आएं। इस घटना के बाद शाहरुख खान की घर की सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

जानकारी के मुताबिक शाहरुख के घर की सुरक्षा में सिविल ड्रेस में अधिकारी तैनात किए गए हैं। शाहरुख खान को पहले भी अंडरवर्ल्ड से धमकियां मिल चुकी हैं। इसके अलावा माय नेम इज खान फिल्म के दौरान भी शाहरुख को धमकियां मिली थीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें