हाल ही में 60 वर्षीय कैंसर पीड़ित महिला ने मरने से पहले शाहरुख से मिलने की इच्छा जताई थी। मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो शाहरुख खान ने इस बुजुर्ग महिला से वीडियो कॉल पर बात की है। उसने फाइनेंशियली हेल्प करने और उसकी बेटी की शादी में भी आने का वादा किया है। यहां तक की ये भी कहा जा रहा है कि शाहरुख खान ने महिला को कहा है कि वो कोलकाता में उसके घर पर मछली खाने आएंगे।
सोशल मीडिया पर वायरल हो रही एक तस्वीर में शाहरुख, बुजुर्ग महिला शिवानी और उनकी बेटी के साथ बातचीत करते नजर आ रहे हैं। इससे जुड़ा एक पोस्ट शाहरुख खान के फैन पेज पर शेयर किया गया है। पोस्ट के अनुसार, शाहरुख ने महिला के साथ लगभग 40 मिनट तक बातचीत की और उसके शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करने के अलावा, उसके लिए एक दुआ भी मांगी।