रोहित शेट्टी के कॉप यूनिवर्स का सितारा
गौरतलब है कि बीते महीने इस फिल्म का करीब तीन मिनट का टीजर रिलीज किया गया था, जो कि बहुत धांसू था। इसमें अल्लू अर्जुन का फायर अवतार देखने को मिला था। जिसके सामने आने के बाद से ही दर्शकों की उत्सुकता दोगुनी हो गई थी। अब हाल ही में खबर आ रही है कि इस फिल्म में रोहित शेट्टी के कॉप यूनिवर्स का बड़ा एक्टर जल्द ही एंट्री ले सकता है।
इसे भी पढ़ें- Aditi Rao Hydari: ‘जुबली’ के बाद अदिति की इंटरनेशनल जंप, हिंदुस्तानी राजकुमारी की बगावत की सनसनीखेज कहानी
इस बड़े सितारे की हो सकती है एंट्री
पुष्पा द रूल को लेकर ऐसी खबरें हैं कि इस फिल्म में रणवीर सिंह की एंट्री हो सकती है। रिपोर्ट्स के अनुसार फिल्म में अल्लू अर्जुन के किरदार पुष्पा राज को एक पुलिस ऑफिसर द्वारा फिल्म में इंट्रोड्यूज किया जाएगा और इस पुलिस ऑफिसर के किरदार को रणवीर सिंह निभा सकते हैं। फिल्म में रणवीर का रोल कितना बड़ा होगा अभी तक इस बात की जानकारी सामने नहीं आई है।
एक अदद हिट के लिए तरस रहे
रणवीर सिंह को बॉालीवुड का एनर्जी किंग कहा जाता है। अपनी कई फिल्मों से प्रतिभा साबित कर चुके रणवीर पिछले कुछ समय से एक बड़ी हिट के लिए तरस रहे हैं। खबरों के अनुसार रणवीर सिंह ने भी अपनी नैया पार लगाने के लिए अल्लू का हाथ पकड़ने का निर्णय किया है। कहा जा रहा है कि पुष्पा 2 में रणवीर सरप्राइज एलिमेंट होंगे और उनके किरदार से फिल्म में एक बड़ा ट्विस्ट देखने को मिलेगा। फिलहाल मेकर्स की ओर इसे लेकर कोई जानकारी नहीं दी गई है।