फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शाहरुख ने आखिर क्यों खरीदी है बम प्रूफ कार?

विज्ञापन
विज्ञापन
मीडिया में ऐसी खबरें आ रही हैं कि शाहरुख खान ने एक बहुत महंगी कार खरीदी है। इस कार की खासियत यह है कि यह बमप्रूफ है। इस पर यदि बम भी बरसाया जाएगा तो उसमें बैठे रहने वाले शख्स पर आस असर नहीं होगा।
विज्ञापन


शाहरुख ने यह कार अपने दोस्त और फिल्म निर्माता अली मोरानी के घर के बाहर फायरिंग होने के दो महीने बाद ली है। इसके बाद उन्हें खुद की सुरक्षा पर खतरा महसूस हुआ था।

बताया जाता है कि मर्सडीज के इस कार मॉडल की कीमत करोड़ों में है। इस मॉडल की कार भारत में सिर्फ चुनिंदा लोगों के पास ही है। इसमें बड़े उद्योगपति शामिल हैं।
विज्ञापन

Trending Videos
विज्ञापन

आमिर भी खरीद चुके हैं

इसी साल आमिर खान ने लगभग दस करोड़ रुपए खर्च करके एक बमप्रूफ कार खरीदी थी। आमिर खान को अपने टीवी शो सत्यमेव जयते में कुछ संवेदनशील मुद्दे उठाने के बाद धमकियां मिली थीं।

इसके बाद आमिर खान ने ऐसी कार खरीदी थी जिस पर बम धमाके का भी असर नहीं होता। यह कार मर्सिडीज बेंज खास लोगों के लिए बनाती है। इसकी कीमत करीब दस करोड़ रुपए बताई जाती है। इस खास मर्सिडीज बेंज S600 कार में आमिर हाल ही में देखे गए।

ऐसा कहा जाता है कि आमिर खान के पहले यह कार अनिल अंबानी और पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के पास थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें