फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तो 'बाजीगर' फिल्म किसी और की होती

Wed, 13 Nov 2013 03:14 PM IST
अमर उजाला दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
'बाजीगर' फिल्म रिलीज हुए 20 साल हो गए। 'बाजीगर' से जुड़ी हुई दिलचस्प कहानी इंडस्ट्री में हमेशा से चर्चा में रही हैं।
विज्ञापन


बाजीगर फिल्म से शाहरुख खान को नई पहचान मिली थी। यह पहचान एंटी हीरो की थी। यह भूमिका निगेटिव थी लेकिन इस फिल्म के बाद शाहरुख रातों-रात चर्चाओं में आए थे।

लेकिन इस फिल्म के साथ मजेदार बात यह है कि बाजीगर फिल्म शाहरुख के साथ नहीं बन रही थी। इस फिल्म को इसे सलमान खान को लेकर बनाया जा रहा था। सलमान बाहर हुए और शाहरुख की एंट्री हुई।
विज्ञापन


इस फिल्म के 20 साल होने पर शाहरुख ने मंगलवार को इस फिल्म के निर्माताओं और सह-कलाकारों का शुक्रिया अदा किया। यह फिल्म 12 नवंबर 1993 को प्रदर्शित हुई थी।
विज्ञापन


शाहरुख ने अपने ट्विटर पेज पर लिखा, '''बाजीगर' के 20 साल पूरे हो गए। अब्बास-मस्तान, काजोल, शिल्पा शेट्टी और राखी जी (राखी गुलजार) का शुक्रिया।'' उन्होंने ट्विटर पर फिल्म का संवाद भी लिखा। उन्होंने लिखा। ''हारकर जीतने वाले को बाजीगर कहते हैं"।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें