शाहरुख खान और अजय देवन के बीच पुरानी अदावतें खत्म हो जाने के बीच अब खबर आ रही है कि किंग खान जल्द ही काजोल के साथ फिर से जोड़ी बनाए दिखेंगे। निर्देशक रोहित शेट्टी की इस फिल्म में जबर्दस्त ऐक्शन और रोमांस होगा।
सूत्रों का कहना है कि रोहित ने इस फिल्म के लिए काजोल को साइन कर लिया है और शाहरुख से उनकी बात चल रही है। रोहित फिलहाल इस फिल्म की स्क्रिप्ट को अंतिम रूप देने में लगे हुए हैं। फिल्म की शूटिंग 2015 के फर्स्ट हाफ में शुरू होगी।