आमिर खान के ‘नंगे पोस्टर’ से आम दर्शक तो चौंके ही हैं, लेकिन एक शख्स को सबस ज्यादा आश्चर्य हुआ है। वह है, मल्लिका शेरावत। मल्लिका इन दिनों मुंबई के बजाय लॉस एंजिल्स में ज्यादा वक्त गुजारती हैं और जब उन्होंने आमिर का पोस्टर देखा तो दंग रह गईं कि वह कितने नीचे आ गए हैं।
खैर, मल्लिका ने अपने करीबियों से कहा है कि अभी तक तो बदन दिखाने के मामले में उन्हें हीरोइनों से ही मुकाबला करना पड़ता था, अब इस कम हाइट वाले हीरो से भी निपटना पड़ेगा। मल्लिका की ‘डर्टी पॉलिटिक्स’ भी इस साल रिलीज होनी है। ऐसे में उनकी चिंता स्वाभाविक है।