फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सासू मां नीलिमा अजीम ने अपनी हरकतों से बहू मीरा कपूर को किया हैरान, देखें वायरल वीडियो

Tue, 24 Feb 2026 11:23 PM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Viral Video: मीरा कपूर ने अपनी सासू मां नीलिमा अजीम के साथ एक वीडियो सोशल मीडिया हैंडल पर शेयर किया है। जो उनके फैंस को बहुत पसंद आ रहा है।
 
विज्ञापन
मीरा राजपूत और नीलिमा अजीम - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शाहिद कपूर की पत्नी मीरा राजपूत अक्सर अपने वीडियो के जरिए फैंस का दिल जीतती आई हैं। आज उन्होंने एक ऐसा वीडियो शेयर किया है, जिसे देखकर आप भी सरप्राइज हो जाएंगे। इस वीडियो में मीरा के साथ उनकी सासू मां नीलिमा अजीम नजर आ रही हैं।

विज्ञापन
Trending Videos

देखें वीडियो
मीरा ने इंस्टाग्राम पर अपनी सास और मशहूर एक्ट्रेस नीलिमा अजीम के साथ एक क्यूट वीडियो पोस्ट किया है। वीडियो में नीलिमा अचानक कार से उतरकर मीरा को सरप्राइज देती हैं। मीरा को पहले थोड़ा झटका लगता है, लेकिन फिर दोनों एक-दूसरे को प्यार से गले लगा लेती हैं। मीरा कैजुअल कपड़ों में बेहद खूबसूरत दिख रही हैं। दोनों के चेहरे पर खुशी और स्नेह साफ झलक रहा है। मीरा ने इस वीडियो के साथ कैप्शन में लिखा, 'सास और बहूं' और एक प्यारा इमोजी भी लगाया। मीरा के फैंस ने इस पल को बहुत पसंद किया। कई लोगों ने लिखा कि ये रिश्ता बहुत खूबसूरत और दिल छूने वाला वीडियो है।

शाहिद और मीरा के बारे में
शाहिद कपूर और मीरा राजपूत की शादी को अब लगभग 11 साल हो चुके हैं। दोनों ने 2015 में अरेंज मैरिज की थी। उनके दो बच्चे हैं- मिशा और जैन। वे अक्सर अपने परिवार की खुशहाल झलकियां शेयर करते रहते हैं। शाहिद और मीरा बॉलीवुड के सबसे प्यारे जोड़ों में गिने जाते हैं।
विज्ञापन

शाहिद कपूर का वर्कफ्रंट
शाहिद कपूर इन दिनों फिल्म 'ओ रोमियो' में नजर आ रहे हैं। शाहिद फिल्म 'कॉकटेल 2' में नजर आएंगे। इस फिल्म में शहिद के साथ रश्मिका मंदाना और कृति सेनन नजर आएंगी। यह एक रोमांटिक ड्रामा फिल्म है। यह फिल्म इस साल के आखिर तक रिलीज हो सकती है। 

यह भी पढ़ें: 5वें दिन कैसा रहा 'दो दीवाने सहर में' का हाल, जानें सिद्धांत चतुर्वेदी और मृणाल ठाकुर की फिल्म का कलेक्शन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें