फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahid kapoor: शाहिद कपूर ने किसको कहा अपनी सहेली? सोशल मीडिया पर साझा की प्यारी तस्वीरें

Thu, 13 Mar 2025 02:25 PM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

शाहिद कपूर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर कुछ ऐसी तस्वीरें साझा की हैं, जिसमें वह एक शख्स पर खूब प्यार जता रहे हैं। उसके साथ खूब गपशप कर रहे हैं। ये गपशप बिल्कुल ऐसी है, जैसे दो सहेलियां आपस में बात करती हों। कौन है वो शख्स, जानिए? 
विज्ञापन
शाहिद कपूर - फोटो : इंस्टाग्राम@shahidkapoor
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शाहिद कपूर पिछले दिनों आईफा अवॉर्ड फंक्शन में नजर आए। अब वह मुंबई लौट आए हैं। हाल में उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर कुछ फोटो फैंस के साथ साझा किए। जिसमें वह अपने एक अजीज के साथ नजर आ रहे हैं। इस शख्स को देखकर शाहिद का चेहरा खिल उठा है। 

विज्ञापन


सहेलियों जैसा व्यवहार करते दिखे 
शाहिद कपूर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर जो तस्वीरें साझा की हैं, उसमें उनके साथ भाई ईशान खट्टर नजर आ रहे हैं। दोनों इस तस्वीर में हंसते हुए दिख रहे हैं। शाहिद कपूर ने फोटो पर एक कैप्शन भी लिखा है- ‘काम के दौरान भाई से मुलाकात, लेकिन सहेलियों जैसा कर रहे हैं हम बर्ताव।’ इस तरह से शाहिद ने बताया है कि वो और ईशान, सहेलियों की तरह बातचीत करते हैं। इसका मतलब है कि दोनों एक-दूसरे के काफी करीब हैं। 

ये खबर भी पढ़ें: Imtiaz Shahid Kareena: शाहिद-करीना के मिलने पर इम्तियाज अली ने दी प्रतिक्रिया, बोले- जब वी मेट...

मजेदार वीडियो भी करते हैं साझा

विज्ञापन

ईशान खट्टर और शाहिद कपूर अकसर ही सोशल मीडिया पर मजेदार वीडियो भी साथ में बनाकर साझा करते हैं। दोनों भाइयों के बीच काफी मजबूत रिश्ता है। जबकि ईशान शाहिद कपूर के सौतेले भाई है। लेकिन इनके बीच का प्यार देखकर इस बात का अंदाजा किसी को नहीं होता है। 

ये खबर भी पढ़ें: Shahid-Kareena: आईफा अवॉर्ड्स में गले मिले शाहिद कपूर-करीना कपूर, फैंस बोले- अब तो 'जब वी मेट 2' बना दो...

शाहिद-ईशान का करियर फ्रंट 
शाहिद कपूर की कुछ महीनों पहले ही फिल्म ‘देवा’ रिलीज हुई, इसमें वह एक पुलिस वाले के रोल में नजर आए। लेकिन शाहिद की फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बहुत कमाल नहीं कर सकी। वहीं दूसरी तरफ ईशान खट्टर एक गाने ‘प्यार आता है’ में तारा सुतारिया के साथ नजर आए। इस गाने को सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया गया है। 



 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें