फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Katrina Kaif : कैटरीना ने साझा किया श्री कुक्के सुब्रमण्य मंदिर का अनुभव, बोलीं- ‘यहां आकर बहुत खुश हूं’

Thu, 13 Mar 2025 12:43 PM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

हाल ही में बॉलीवुड अभिनेत्री कैटरीना कैफ ने कर्नाटक के श्री कुक्के सुब्रमण्य मंदिर में पूजा-अर्चना करने पहुंची थीं। इस मंदिर में उनको किस तरह का अनुभव हुआ, इस बारे में भी कैटरीना कैफ ने मीडिया से हुई हालिया बातचीत में बताया।

विज्ञापन
कैटरीना कैफ - फोटो : इंस्टाग्राम@katrinakaif
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कैटरीना कैफ ने मंगलवार को कर्नाटक के श्री कुक्के सुब्रह्मण्य मंदिर में पूजा-अर्चना की थी। यह पूजा कार्यक्रम दो दिन का था। अपनी मंदिर यात्रा के बारे में अभिनेत्री ने हाल ही में बातचीत भी की, अपना अनुभव भी साझा किया।

विज्ञापन


आध्यात्मिक अनुभव के बारे में बात की  
एएनआई से की गई बातचीत में कैटरीना कैफ कहती हैं, ‘मैं लकी हूं कि यहां आ सकी। यहां आकर सच में मैं बहुत खुश हूं। मैंने स्वामी चिदानंद सरस्वती जी से मुलाकात की, उनका आशीर्वाद लिया। मुझे यहां की एनर्जी और बाकी सभी चीजें पसंद आईं, इनकी अहमियत भी पता चली। मैं यहां पूरा दिन बिताना चाहती हूं।’ 

ये खबर भी पढ़ें: Katrina Kaif: 'ससुराल गेंदा फूल' पर जमकर झूमीं कट्रीना कैफ, खूब वायरल हो रहा वीडियो

महाकुंभ भी पहुंची थीं कैटरीना 
पिछले कुछ सालों में कैटरीना कैफ को कई मंदिरों में जाते हुए देखा गया है। हाल ही में वह अपनी सास यानी विक्की कौशल की मां के साथ महाकुंभ भी पहुंची। प्रयागराज पहुंचकर कैटरीना कैफ ने समंग में डुबकी भी लगाई। यहां की अपनी यात्रा को भी उन्होंने यादगार बताया था। सास के साथ कैटरीना के कई वीडियो संगम से, महाकुंभ से वायरल हुए थे। फैंस ने भी इन वीडियो को काफी पसंद किया था। 

ये खबर भी पढ़ें: Katrina Kaif: अपनी बेस्ट फ्रेंड की शादी में परफेक्ट ब्राइड्समेड बनीं कैटरीना कैफ, शेयर कीं तस्वीरें, लिखा नोट 

कैटरीना कैफ की आने वाली फिल्में 

विज्ञापन

साल 2024 में कैटरीना कैफ फिल्म ‘मैरी क्रिसमस’ में विजय सेतुपति के साथ नजर आईं। इस साल उनकी कोई फिल्म रिलीज नहीं हुई। फरहान अख्तर के प्रोडक्शन की एक फिल्म ‘जी ले जरा’ में कैटरीना और आलिया भट्ट साथ अभिनय करने वाली थीं लेकिन यह फिल्म अब तक शुरू ही नहीं हुई। कैटरीना के पति और एक्टर विक्की कौशल की फिल्म 'छावा' जरूर इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है। फिल्म ने 500 करोड़ रुपये से ज्यादा का कलेक्शन कर लिया है।

  

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें