फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahid Kapoor: पिता पंकज कपूर ने सुझाया था फिल्म 'जब वी मेट' का शीर्षक, वर्षों बाद शाहिद कपूर ने किया खुलासा

Sun, 09 Jul 2023 12:52 PM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

हाल ही में, एक इंटरव्यू में शाहिद ने साझा किया कि यह उनके पिता पंकज ने ही इस फिल्म का टाइटल सजेस्ट किया था। उन्होंने यह भी खुलासा किया कि फिल्म के निर्देशक इम्तियाज अली शुरू में एक स्क्रिप्ट के साथ उनके पास आए थे, जिस पर 'गीत' लिखा था।

विज्ञापन
शाहिद कपूर, पंकज कपूर - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बॉलीवुड अभिनेता शाहिद कपूर अपने लुक्स को लेकर हमेशा दर्शकों के बीच सुर्खियां बटोरते नजर आते हैं। शाहिद कपूर इन दिनों अपनी एक के बाद एक शानदार परफॉर्मेंस के लिए सुर्खियां बटोर रहे हैं। 'फर्जी' से लेकर 'ब्लडी डैडी' तक जैसी सीरीज और फिल्मों में अपने कमाल के अभिनय के लिए तारीफ बटोरने वाली शाहिद कपूर ने हाल ही में, बताया कि उनके पिता पंकज कपूर ने अभिनेता की फिल्म 'जब वी मेट' का शीर्षक सुझाया था।

विज्ञापन

फिल्म का टाइटल पिता ने किया था सजेस्ट
शाहिद कपूर और करीना कपूर खान की फिल्म ‘जब वी मेट’ साल 2007 की सबसे चर्चित फिल्म रही थी। हाल ही में, इस फिल्म को सिनेमाघरों में फिर से रिलीज किया गया। प्रशंसकों को गीत और आदित्य की दिल छू लेने वाली प्रेम कहानी को फिर से देखना काफी पसंद आया। हाल ही में, एक इंटरव्यू में शाहिद ने साझा किया कि यह उनके पिता पंकज ने ही इस फिल्म का टाइटल सजेस्ट किया था। उन्होंने यह भी खुलासा किया कि फिल्म के निर्देशक इम्तियाज अली शुरू में एक स्क्रिप्ट के साथ उनके पास आए थे, जिस पर 'गीत' लिखा था।

राजमा-चावल खाते हुए किया था सजेस्ट
आगे इंटरव्यू में शाहिद ने कहा, ' इम्तियाज उस समय नए डायरेक्टर थे। जब वह स्क्रिप्ट लेकर आए तो उस पर 'गीत' लिखा हुआ था। तो मैंने पूछा ये गीत का क्या मतलब है? इसपर उन्होंने कहा कि यह हीरोइन का नाम है। इसपर मैंने उनसे कहा कि अगली बार जब आप किसी हीरो के पास जाएं तो हीरोइन के नाम वाली स्क्रिप्ट लेकर न जाएं।' इसलिए अगली बार जब वह मेरे पास आए तो उस पर ट्रेन लिखा हुआ था।



 
विज्ञापन

निर्देशक को पसंद आया टाइटल
शाहिद ने आगे खुलासा किया कि राजमा चावल खाते समय उनके पिता ने अचानक से शीर्षक का सुझाव दिया था। उन्होंने कहा, मेरे पिता इसे लेकर आए थे। मैंने उनसे कहा कि हम एक ऐसा शीर्षक चाहते हैं जो आधा अंग्रेजी और आधा हिंदी हो क्योंकि यह एक लोगों को दिल से जोड़ती फिल्म है। उन्होंने मुझसे पूछा कि फिल्म किस बारे में है और मैंने उन्हें बताया। इसके बाद उन्होंने फिल्म का शीर्षक ‘जब वी मेट’ बताया। 



 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें