मीडिया को दिए एक इंटरव्यू में सना खान ने अपने बेटे के नाम से पर्दा उठाया है। उन्होंने बताया कि, उनके बेटे का नाम 'सैयद तारिक जमील' है... 'कहा जाता है कि नाम का इंसान पर बहुत असर होता है। इसलिए, हम एक ऐसा नाम चाहते थे जो पवित्रता, , देखभाल और ईमानदारी का प्रतीक हो। जमील का अर्थ है सुंदरता, और तारिक का अर्थ है सुखद।' मां बनने के बारे में बात करते हुए सना ने कहा, 'यह दुनिया की सबसे अच्छी भावनाओं में से एक है।'
इस इंटरव्यू में सना ने कहा, 'मुझे अब भी विश्वास नहीं हो रहा कि वह मेरा बच्चा है। ऐसा लग रहा है कि मैं किसी और के बच्चे से मिलने आई हूं। इस चरण के दौरान एक महिला कई बदलावों से गुजरती है। जब आपका बच्चा रोता है, तो आप भी इसे महसूस करते हैं। वे इतना छोटा है कि आप नहीं जानते कि उसे कैसे पकड़ें। फिलहाल, मेरी सास उसके डायपर बदल रही हैं।' इस दौरान सना ने पति को लेकर भी एक किस्सा शेयर किया उन्होंने कहा, ' वह बहुत अलग हैं। वह बहुत रो रहे हैं। मैं अक्सर उन्हें बच्चे को देखकर रोते हुए देखती हूं।