फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'कॉकटेल 2' के बाद शाहिद कपूर की अगली फिल्म, बॉडी स्वैपिंग कॉमेडी पर होगी आधारित; कौन होगी अभिनेत्री?

Fri, 08 May 2026 10:47 AM IST
Anju Bajpai एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Shahid Kapoor Upcoming Movie: 'कॉकटेल 2' के बाद शाहिद कपूर अब एक साइंस फिक्शन कॉमेडी फिल्म में नजर आने वाले हैं? इस फिल्म का निर्देशन अमित शर्मा करेंगे। जानिए पूरी डिटेल।
 
विज्ञापन
शाहिद कपूर - फोटो : X
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शाहिद कपूर जल्द ही एक नई और मजेदार फिल्म में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म का निर्देशन अमित शर्मा कर रहे हैं, जो 'बधाई हो' और 'मैदान' जैसी फिल्मों के लिए प्रसिद्ध हैं। जानिए इस फिल्म में शाहिद की जोड़ी किस अभिनेत्री के साथ बनेगी?

विज्ञापन

किस पर आधारित होगी फिल्म
वैरायटी इंडिया के अनुसार, शाहिद की आगामी फिल्म एक रोमांटिक कॉमेडी है, जो बॉडी स्वैपिंग पर आधारित होगी। यह एक साइंस-फिक्शन फिल्म है। इसकी कहानी इटली की एक पुरानी फिल्म 'हस्बैंड एंड वाइफ' से मिलती-जुलती है।

फिल्म की कहानी
इसमें एक पति-पत्नी तलाक की कगार पर हैं। एक वैज्ञानिक का प्रयोग गलत हो जाता है और दोनों का शरीर आपस में बदल जाता है। अब पति पत्नी के शरीर में और पत्नी पति के शरीर में रहकर एक-दूसरे की जिंदगी जीने को मजबूर हो जाते हैं। इस दौरान वे हंसी-मजाक के साथ एक-दूसरे को बेहतर तरीके से समझने लगते हैं। फिल्म में कॉमेडी और परिवार का ड्रामा सब कुछ होगा।

कौन होगी शाहिद की अभिनेत्री?
शाहिद कपूर ने इस फिल्म को साइन कर लिया है। अभी मुख्य अभिनेत्री का रोल फाइनल नहीं हुआ है। बहरहाल, इस फिल्म के लिए कियारा आडवाणी और जान्हवी कपूर से बात चल रही है। अगर जान्हवी कपूर ने काम किया तो यह शाहिद के साथ उनकी यह पहली फिल्म होगी। इस फिल्म की शूटिंग 2026 के आखिर में शुरू होने की उम्मीद है। इसे 2027 के बीच में रिलीज किया जा सकता है।
विज्ञापन

शाहिद कपूर का वर्कफ्रंट
शाहिद का शेड्यूल काफी व्यस्त है। वे अभी 'फर्जी' सीजन 2 की शूटिंग कर रहे हैं, जिसमें विजय सेतुपति और केके मेनन भी हैं। इसके अलावा, 19 जून को उनकी फिल्म 'कॉकटेल 2' रिलीज होने वाली है, जिसमें कृति सेनन और रश्मिका मंदाना भी मुख्य भूमिका में हैं। इस फिल्म का निर्देशन होमी अदजानिया कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें: Video: ट्रैफिक सिग्नल पर कंघी बेचने वाले से अनुपम खेर ने की मुलाकात, पूछा हाल-चाल; वायरल हुआ वीडियो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें