सलमान ने कम किया वजन
एक वायरल पोस्ट के अनुसार, एक्टर ने कथित तौर पर लगभग 7-8 किलो वजन कम किया है। वायरल तस्वीर में सलमान एक युवा फैन के साथ कैजुअल अंदाज में पोज देते हुए दिख रहे हैं। इसमें उन्होंने एक सादी फुल-स्लीव टी-शर्ट और जींस पहनी हुई है। तस्वीर में एक्टर का नया लुग लोगों का ध्यान खींच रहा है।
कब रिलीज होगी फिल्म?
बताया जाता है कि यह फिल्म एक हाई-एनर्जी एक्शन ड्रामा होगी। इस फिल्म को 2027 में बड़े पैमाने पर सिनेमाघरों में रिलीज करने की योजना बनाई जा रही है।
सुपरहीरो फिल्म में नजर आएंगे सलमान खान
पिछले कुछ महीनों से, सलमान अपनी वॉर ड्रामा फिल्म 'मातृभूमि' का काम खत्म करने के बाद अपने फिट लुक से फैंस का दिल जीत रहे हैं। सलमान की नई तस्वीर उनके अगले प्रोजेक्ट्स को लेकर चल रही चर्चाओं के बीच आई है। उनके प्रोजेक्ट में कथित तौर पर एक सुपरहीरो फिल्म भी शामिल है। मनी कंट्रोल की एक रिपोर्ट में बताया गया है कि यह फिल्म वेटा एफएक्स के तहत बनेगी। इसका निर्देशन राज निदिमोरू और डीके करेंगे। खबरें ये भी हैं कि इसमें सलमान खान करीना कपूर के साथ नजर आएंगे। हालांकि, इस बारे में अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।