नेटफ्लिक्स ने हाल ही में इस एपिसोड का प्रोमो शेयर किया है। इसमें शाहिद और ईशान अपने शानदार डांस मूव्स से मंच पर धमाल मचाते दिख रहे हैं। दोनों फिल्म 'धड़क' के मशहूर गाने 'झिंगाट' पर डांस करते नजर आएंगे। इसके साथ ही वे अपनी जिंदगी से जुड़े कई दिलचस्प किस्से भी सुनाएंगे।
शाहिद कपूर ने भाई ईशान को लेकर किया मजेदार खुलासा
शो 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' के आने वाले एपिसोड में शाहिद कपूर और ईशान खट्टर के बीच की बॉन्डिंग देखने को मिलेगी। शाहिद ने ईशान को बचपन से बड़े होते देखा है। ऐसे में उन्होंने अपने भाई के साथ बिताए पुराने दिनों का एक मजेदार किस्सा साझा किया।
शाहिद ने कहा, 'बचपन में मैंने इसके डायपर बदले हैं और बुढ़ापे में ये कह रहा है कि ये मेरे बदल देगा।'
वहीं, प्रोमो में शाहिद और मीरा राजपूत के रिश्ते की झलक भी देखने को मिलेगी। वहीं प्रोमो में मीरा ईशान की क्लास लगाती भी नजर आती हैं। तीनों की बातचीत में पारिवारिक नोकझोंक और मस्ती का तड़का लगेगा।
देखें प्रोमो-