सजना है मुझे सजना के लिए
- फोटो : सोशल मीडिया
सजना है मुझे सजना के लिए- सौदागर (1973)
करवा चौथ पर महिलाएं खूब सजती संवरती हैं। इस गाने में इसी बात को केंद्र में रखा गया है। यह सदाबहार रोमांटिक गाना है। गाने में 'सजना' शब्द को श्रृंगार करना और पति के रूप में इस्तेमाल किया गया है। रवींद्र जैन के लिखे इस गाने को आशा भोंसले ने आवाज दी है।
घर आजा परदेसी
- फोटो : सोशल मीडिया
घर आजा परदेसी- दिलवाले दुल्हनिया ले जायेंगे (1995)
यह गाना करवा चौथ के त्योहार पर खूब सुना जाता है। इसमें अपनी मिट्टी की खुशबू, देश प्रेम और अपनों से बिछड़ने के दर्द को बयां किया गया है। आनंद बख्शी की कलम से निकले इस गाने को पामेला चोपड़ा और मनप्रीत कौर ने आवाज दी है।
गली में आज चांद निकला
- फोटो : सोशल मीडिया
गली में आज चांद निकला- जख्म (1998)
करवा चौथ के त्योहार में हर महिला को चांद का इंतजार रहता है। गीतकार ने इसी को आधार बना कर यह गाना रचा है। करवा चौथ पर यह गाना खूब सुना जाता है। इस खूबसूरत गीत को अलका याग्निक ने अपनी आवाज से सजाया है। यह गाना पूजा भट्ट और नागार्जुन पर फिल्माया गया है।
साजन जी घर आए
- फोटो : सोशल मीडिया
साजन जी घर आए- कुछ कुछ होता है (1998)
यह गाना शादी और सुहागन की थीम पर आधारित है। करवा चौथ के त्यौहार में साजन के घर आने का इंतजार रहता है इसलिए अक्सर इसे करवा चौथ के मौके पर भी खूब पसंद किया जाता है। गाने को समीर अंजान ने लिखा है। इसे कुमार सानू, अलका याज्ञनिक और कविता कृष्णमूर्ति ने आवाज दी है।
चांद छुपा बादल में
- फोटो : सोशल मीडिया
चांद छुपा बादल में- हम दिल दे चुके सनम (1999)
यह गाना करवा चौथ और त्योहारों के सीजन में आज भी खूब पसंद किया जाता है। महबूब की कलम से निकले इस गाने को मशहूर गायक उदित नारायण और अलका याग्निक ने अपनी आवाज दी है। इस पर सलमान खान और ऐश्वर्या राय ने अभिनय किया है।
मेरा चांद मुझे
- फोटो : सोशल मीडिया
मेरा चांद मुझे आया है नजर- ये है मुंबई मेरी जान (1999)
सैफ अली खान और ट्विंकल खन्ना पर फिल्माया गया यह गाना करवा चौथ के त्योहार पर खूब सुना जाता है। इस गाने में चांद की जगह पर साजन को रखा गया है। गाने के लेखक इदीवर हैं। कुमार सानू ने इसे आवाज देकर मशहूर कर दिया।
बोले चूड़ियां, बोले कंगना
- फोटो : सोशल मीडिया
बोले चूड़ियां, बोले कंगना- कभी खुशी कभी गम (2001)
शाहरुख खान, काजोल, ऋतिक रोशन, करीना कपूर, अमिताभ बच्चन और जया बच्चन पर फिल्माया गया यह गाना करवा चौथ के मौके पर लोगों में जोश भर देता है। समीर के लिखे गाने को सोनू निगम, उदित नारायण, अलका याग्निक, कविता कृष्णमूर्ति और अमित कुमार ने गाया है।
साजन तुमसे प्यार की लड़ाई में
- फोटो : सोशल मीडिया
साजन तुमसे प्यार की लड़ाई में- मैंने प्यार क्यों किया (2005)
इस गाने में कपल के बीच छोटी-मोटी नोक-झोंक को बहुत ही खूबसूरती से दर्शाया गया है। करवा चौथ के त्यौहार में गाने को खूब पसंद किया जाता है। समीर अंजान के लिखे इस गाने को उदित नारायण और अलका याग्निक ने गाया है।
तुझमें रब दिखता है
- फोटो : सोशल मीडिया
तुझमें रब दिखता है- रब ने बना दी जोड़ी (2008)
शाहरुख खान और अनुष्का शर्मा पर फिल्माए गए इस गाने को आज भी खूब सुना जाता है। इसमें प्रेमी को अपनी प्रेमिका में रब (भगवान) दिखता है। गाने में करवा चौथ का सीन है। इस खूबसूरत गीत को रूप कुमार राठौड़ और श्रेया घोषाल ने अपनी आवाज दी है।
सतरंगा
- फोटो : सोशल मीडिया
सतरंगा- एनिमल (2023)
यह गाना भावुक और रोमांटिक है। इस गाने को मशहूर गायक अरिजीत सिंह ने अपनी जादुई आवाज दी है। गाना रणबीर कपूर और रश्मिका मंदाना के बीच के बदलते वैवाहिक रिश्तों को दर्शाता है। इसमें करवा चौथ के त्योहार का एक सीन आया है।