फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देखते ही सकपका गए शाहिद, मोबाइल छीनकर डिलीट की वो निजी फोटो

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहिद कपूर दिल्ली की मीरा राजपूत के साथ शादी के बंधन में बंध चुके हैं। शाहिद ने अपनी शादी की ज्यादा बातें बाहर नहीं आने दी हैं। शाहिद खुद भी शादी के बाद जब पत्रकारों के सामने आए तो कुछ ज्यादा नहीं बोले।
विज्ञापन


शाहिद ने पत्रकारों से भी यही कहा कि शादी उनका निजी मामला है। लेकिन बारात के दौरान एक खास बात हुई। बारात के दौरान बैंड-बाजे का कोई इंतजाम नहीं किया गया  था। सिर्फ एक ढोल वाला खासतौर पर बारात के स्वागत के लिए था।

सबकुछ ठीक ही चल रहा था अचानक लोगों को शाहिद की चिल्लाने की आवाज सुनाई दी। इसके बाद सब सकते में आ गए। शाहिद एक मोबाइल फोन से वो फोटो डिलिट करने को कह रहे थे।
विज्ञापन

विज्ञापन

फोटो खींचा तो ढोल वाले पर चिल्लाए शाहिद कपूर

शाहिद बारात लेकर मंडप की ओर चले तो ढोल वाले ने ढोल बजाना शुरू कर दिया। ढोल बजता देखकर शाहिद अपनी ही बारात में मस्ती के मूड में आ गए और ढोल पर नाचने लगे। लेकिन शाहिद के रंग में उस वक्त भंग पड़ गया जब एक शख्स उनका फोटो लेने की कोशिश करने लगा।

शाहिद कपूर जब अपनी ही बारात में नाच रहे थे तो वहां मौजूद ढोल वाले ने उन्हे अपने मोबाइल के कैमरे में कैद करने की कोशिश की। इस पर शाहिद भड़क गए। वो फौरन डांस को छोड़ इन साहब के पास जा पहुंचे।

बॉम्बे टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, शाहिद ने सबके सामने फोटो खीचनें वाले इस शख्स को फटकार लगा दी और उसके हाथ से मोबाइल छीन खुद अपनी फोटो डिलीट की। शाहिद की शादी में 150 मेहमानों ने शिरकत की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें