फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देश की हर 17 साल की लड़की के पास हीरोइन बनने का मौका

विज्ञापन
विज्ञापन
बॉलीवुड में आमिर खान को मिस्टर परफेक्शनिस्ट कहा जाता है। आमिर हर काम को पूरी तरह से डूब कर करते हैं। लेकिन आमिर सिर्फ खुद ही दिल लगा कर काम नहीं करते हैं। बल्कि अपने साथ काम करने वालों से भी काफी कुछ चाहते हैं। ये बात उनके एक नए ट्वीट से जाहिर हो रही है।
विज्ञापन


दरअसल आमिर खान का प्रोडक्शन हाउस अपनी आगामी फिल्म के लिए एक ऐसे नए चेहरे की तलाश कर रहा है, जो एक्टिंग करे और गाना भी गा सके। आमिर खान ये बताने के लिए ट्विटर पर आये कि लड़की में क्या-क्या खूबियां होनी चाहिए।

आमिर ने ट्वीट किया, आमिर खान प्रोडक्शन्स को 12 से 17 साल के बीच की एक ऐसी लड़की की जरुरत है, जो गाना भी गा सके। ऑडिशन के लिए किसी भी लड़की को करना ये है कि अपने एक मनपसंद हिन्दी गाने को गाते हुए अपना एक वीडियो रिकॉर्ड करना है और इसे कास्टिंग एट द रेट ऑफ एकेपीफिल्म्स डॉट कॉम पर ई-मेल करना है।
विज्ञापन

विज्ञापन

माता-पिता की मंजूरी वाली चिट्ठी भी हो साथ में

आमिर ने ने ट्वीट में कहा है कि हिन्दी में अपना परिचय भी ई-मेल में शामिल करें और अपने माता-पिता की दस्तखत की हुई एक टिट्ठी भी साथ में हो। आमिर खान प्रोडक्शन्स की 2001 में स्थापना हुई थी और यह फिल्म उद्योग में नये चेहरों को लाने के लिए जाना जाता रहा है।

आमिर खान के प्रोडक्शन ने कई नए चेहरे बॉलीवुड को दिए हैं। इनमें दर्शील सफारी (तारे जमीन पर), आमिर के भांजे इमरान खान (जाने तू या जाने ना) और प्रतीक बब्बर जैसे नए चेहरों लांच करने के लिए जाना जाता है।

12 से 17 साल तक की उम्र वाली लड़की के लिए ये है आमिर का ट्वीट
Hey guys, need your help to spread the word. Thanks. Love. a. pic.twitter.com/Cp2eT9pzqj— Aamir Khan (@aamir_khan) July 7, 2015
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें