खबर है कि बॉलीवुड एक्टर शाहिद कपूर ने दिल्ली की मीरा राजपूत से गुपचुप सगाई कर ली है। खबर यह भी है कि मीरा पिछले कुछ दिनों से मुंबई में ही हैं और शाहिद उन्हें मीडिया से बचाते फिर रहे हैं।
खबरों की मानें तो शाहिद के पिता पंकज कपूर हाल ही में दिल्ली स्थित छतरपुर फार्महाउस पर मीरा के परिवार से मिलने गए थे। सूत्र बताते हैं कि मीरा और शाहिद की मुलाकात एक आध्यात्मिक गुरु के जरिए हुई थी। दोनों एक दूसरे के करीब के इतने करीब आ गए कि मीरा की बड़ी बहन के मां बनने पर शाहिद बधाई देने उनके घर भी गए थे।