साल 2014 में बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रणावत ने प्यारी मासूम "क्वीन" बन कर दर्शकों, समीक्षकों के दिलों के साथ-साथ अवॉर्ड्स पर भी राज किया। अब कंगना एक बार फिर 'क्वीन' बनने जा रही हैं पर इस बार बॉलीवुड की ट्रेजडी क्वीन मीना कुमारी का किरदार निभाएंगी।
एक अंग्रेज़ी अखबार के मुताबिक निर्देशक तिग्मांशु धूलिया, मीना कुमारी पर बायोपिक बना रहे हैं। ये फ़िल्म पत्रकार विनोद मेहता की किताब "मीना कुमारी: द क्लासिक बायोग्राफी" पर बनेगी। जिसमें मीना कुमारी का किरदार कंगना निभाएंगी।