फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jawan: शाहरुख की फिल्म 'जवान' के म्यूजिक राइट्स की लगी महंगी बोली, जानें कितने में हुई डील पक्की?

Fri, 30 Jun 2023 07:16 PM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

फैंस ने फिल्म में शाहरुख के अभिनय की बहुत तारीफ की थी और अब लोगों को अभिनेता की आने वाली फिल्म ‘जवान’ का बेसब्री से इंतजार है। अब खबर सामने आ रही है कि जवान के म्यूजिक राइट्स भारी रकम में बिके हैं।
विज्ञापन
फिल्म जवान - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शाहरुख खान इन दिनों अपनी आगामी फिल्म ‘जवान’ को लेकर सुर्खियां बटोर रहे हैं। बीते कुछ समय पहले उनकी फिल्म ‘पठान’ सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर झंडे गाड़ दिए थे। फैंस ने फिल्म में शाहरुख के अभिनय की बहुत तारीफ की थी और अब लोगों को अभिनेता की आने वाली फिल्म ‘जवान’ का बेसब्री से इंतजार है। अब खबर सामने आ रही है कि जवान के म्यूजिक राइट्स भारी रकम में बिके हैं।

विज्ञापन

भारी रकम में बिके जवान के म्यूजिक राइट्स
शाहरुख खान की साल की दूसरी फिल्म ‘जवान’ अपनी रिलीज से काफी पहले ही बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री में हलचल मचा रही है। कभी फिल्म के वीडियोज लीक हो रहे हैं तो कभी शाहरुख के लुक को लेकर फैंस के बीच फिल्म को लेकर चर्चा हो रही है। इस बीच अब खबर आ रही है कि टी-सीरीज ने जवान की रिलीज से पहले फिल्म के म्यूजिक राइट्स को खरीद लिया है। ‘पठान’ की सफलता के बाद अब हर जगह शाहरुख का दबदबा देखने को मिल रहा है।

Deepika Alia: दीपिका पादुकोण ने आलिया भट्ट को भेजा खास तोहफा, एक्ट्रेस ने पोस्ट कर जताया आभार

 

टी-सीरीज ने खरीदे राइट्स
जवान के म्यूजिक राइट्स टी-सीरीज ने 36 करोड़ रुपये में खरीदे हैं। हालांकि, कई संगीत कंपनियां  इस एक्शन-थ्रिलर फिल्म के संगीत अधिकार खरीदने की दौड़ में थीं, लेकिन टी-सीरीज ने ज्यादा बोली लगाकर जवान के म्यूजिक राइट्स को अपने नाम कर लिया है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो सात जुलाई या 15 जुलाई को फिल्म का टीजर रिलीज किया जाएगा। मेकर्स फिल्म को लेकर हर मुमकिन जानकारी छुपाने की कोशिश कर रहे हैं। इससे फायदा यह है कि मेकर्स जवान को लेकर बज बना रहे हैं। 

1922 Pratikar Chauri Chaura Review: गांधी और मालवीय के किरदारों ने बिठाया भट्ठा, रवि किशन की मेहनत गई बेकार

विज्ञापन

इन फिल्मों में नजर आएंगे अभिनेता
वर्कफ्रंट की बात करें तो शाहरुख खान अगली बार सलमान खान की टाइगर 3 में कैमियो रोल करते नजर आने वाले हैं। इस फिल्म में भी उनका एक्शन अवतार देखने को मिलेगा। इसके अलावा वह पठान वर्सेज टाइगर में भी सलमान खान के साथ ही नजर आएंगे। फिलहाल, अभिनेता अपनी आगामी फिल्म को लेकर बिजी चल रहे हैं।



 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें