फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Alia Bhatt: 'आलिया को सबसे प्रतिभाशाली अभिनेत्री कहना गलत', बेटी के अभिनय कौशल पर पिता महेश भट्ट ने उठाए सवाल

Fri, 30 Jun 2023 05:09 PM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

आलिया भट्ट की फिल्मों में उनकी अदाकारी को देख फैंस खूब उत्साहित होते हैं, लेकिन उनके पिता महेश भट्ट अपनी बेटी के अभिनय कौशल के बारे में अन्य लोगों से अलग सोच रखते हैं।
विज्ञापन
महेश भट्ट-आलिया भट्ट - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बॉलीवुड अभिनेत्री आलिया भट्ट इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' को लेकर लगातार सुर्खियों में बनी हुई हैं। आलिया अब फिल्मों का चयन करने के हुनर और अभिनय कौशल के दम पर बॉलीवुड की सबसे सफल अभिनेत्रियों की लिस्ट में शामिल हो चुकी हैं। 'डार्लिंग्स' और 'गंगूबाई काठियावाड़ी' जैसी बेहतरीन फिल्मों के लिए जाने जानी वाली अभिनेत्री अपने पहले अंतर्राष्ट्रीय प्रोजेक्ट 'हार्ट ऑफ स्टोन' में गैल गैडोट के साथ दिखाई देंगी।

विज्ञापन

आलिया भट्ट और महेश भट्ट - फोटो : सोशल मीडिया
सभी फिल्मों में आलिया भट्ट की अदाकारी को फैंस ने खूब पसंद किया है। साथ ही अभिनेत्री के पास बहुत बड़ी फैन फॉलोइंग है, लेकिन इन सब बातों से अलग उनके पिता महेश भट्ट अपनी बेटी के लिए अलग राय रखते हैं। जब लोग आलिया को सबसे प्रतिभाशाली अभिनेत्री कहते हैं तो इस पर महेश भट्ट का कुछ खास फर्क नहीं पड़ता। हाल ही में दिए साक्षात्कार में आलिया के पिता और फिल्म निर्माता महेश ने कहा कि वह नहीं चाहते कि उनकी बेटी पर इस भ्रम का बोझ पड़े कि वह सबसे प्रतिभाशाली अभिनेत्री हैं।

Anil Kapoor: 'द नाइट मैनेजर' और '24' ने किया फिल्मों से बेहतर प्रदर्शन, अपने ओटीटी करियर पर बोले अनिल कपूर

आलिया भट्ट - फोटो : सोशल मीडिया
महेश ने कहा कि सबसे पहली बात है कि आलिया के लिए सबसे प्रतिभाशाली अभिनेत्री शब्द का इस्तेमाल करना सही बात नहीं है, क्योंकि इंडस्ट्री असाधारण प्रतिभाओं से भरी है और मैं अपनी उस लड़की पर इस भ्रम का बोझ नहीं डालूंगा कि वह सबसे प्रतिभाशाली अभिनेत्री हैं। अपनी पसंद और अपने ब्रांड में लेखकों और निर्देशकों के योगदान के आधार पर उन्होंने अब तक एक सफल पारी खेली है।

Love Story: पहले प्यार में दिव्यांका को मिला धोखा, फिर विवेक ने दर्द से निकाला बाहर, ऐसे बनी इनकी लव स्टोरी

Next
AU ऐप में पढ़ें