फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिलचस्प: शाहरुख खान ने अपनी दाढ़ी के साथ साझा की तस्वीर, बोले- अब इसे काटने का समय आ गया है

Sat, 12 Jun 2021 11:28 AM IST
शुभांगी गुप्ता एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

  • कुछ दिन पहले ही महाराष्ट्र में राज्य सरकार ने शूटिंग की अनुमति दे दी है।
  • इसी बीच शाहरुख खान ने एक सैल्फी शेयर की है और अपने काम पर वापसी करने की बात कही है।
  • बता दें, शाहरुख ने अपनी दाढ़ी के साथ ब्लैक एंड व्हाइट तस्वीर साझा की है।
विज्ञापन
शाहरुख खान - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शाहरुख खान बॉलीवुड के किंग खान कहे जाते हैं और ये मुकाम हासिल करने के लिए उन्होंने कड़ा संघर्ष किया है। दिल्ली में अपना बचपन गुजारने वाले शाहरुख मुंबई की फिल्म इंडस्ट्री में काम करने का सपना देखा करते थे और उन्होंने अपना ये सपना पूरा भी किया। शाहरुख बॉलीवुड के वो आउटसाइडर हैं जिन्होंने अपने दम पर अपनी पहचान बनाई। आज उन्हें देखकर लाखों लोग फिल्मों में हीरो बनने का सपना लेकर मुंबई आते हैं। 'रोमांस किंग' शाहरुख सोशल मीडिया पर भी काफी सक्रिय रहते हैं और फैंस को खुद से जुड़ी अपडेट देते रहते हैं। इसी बीच शाहरुख ने एक और तस्वीर साझा की है जो तेजी से वायरल हो रही है।

विज्ञापन


काम पर वापसी करने की कही बात
कोरोना की दूसरी लहर के बुरे प्रभाव के कारण मनोरंजन जगत को बड़ी क्षति झेलनी पड़ी थी। एक तरफ जहां शूटिंग पर रोक लगा दी गई थी तो दूसरी ओर कई सितारों ने दुनिया को अलविदा कह दिया। अब हालात थोड़े काबू में होते नजर आ रहे हैं। इसके साथ ही अब महाराष्ट्र में शूटिंग की भी शुरुआत हो गई है। हाल ही में शाहरुख खान ने अपनी एक तस्वीर साझा की है और काम पर वापसी करने की बात कही है। इसके साथ ही उन्होंने काम पर वापसी करने वालों को भी शुभकामनाएं और सावधानी बरतने की सलाह दी है।

शाहरुख खान - फोटो : सोशल मीडिया
शाहरुख खान ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से ब्लैक एंड व्हाइट तस्वीर साझा की है। तस्वीर के साथ-साथ किंग खान ने एक मजेदार कैप्शन भी लिखा है और बताया कि अब वह काम पर वापसी कर रहे हैं। खास बात है कि शाहरुख ने जो तस्वीर साझा की है उसमें वह दाढ़ी के साथ नजर आ रहे हैं और इससे संबंधित ही उन्होंने अपना कैप्शन भी लिखा है।

शाहरुख ने लिखा, 'ऐसा कहते हैं कि समय को दिन, महीनों और दाढ़ी से मापा जाता है। मुझे लगता है कि इसे ट्रिम करने का समय आ गया है काम पर वापस जाने का भी। उन सभी को भी  शुभकामनाएं जो काम पर वापस जा रहे हैं। सुरक्षित और स्वस्थ रहें आप सभी को ढेर सारा प्यार।'

शाहरुख खान की इंस्टाग्राम पोस्ट - 
विज्ञापन

शाहरुख खान, अनुष्का शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया
बात शाहरुख के वर्कफ्रंट की करें तो वह जल्द ही फिल्म पठान में नजर आएंगे। यह फिल्म यशराज फिल्म्स के बैनर तले बन रही है। फिल्म में शाहरुख एक अलग ही लुक में नजर आएंगे। इससे पहले वो आखिरी बार फिल्म जीरो में नजर आए थे जिसमें अनुष्का शर्मा कटरीना कैफ मुख्य भूमिका में थीं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें