फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahrukh Khan: ईद पर फैंस के बीच नहीं आए शाहरुख, ट्वीट कर दी मुबारकबाद, यूजर्स ने पूछा- चांद का दीदार कब होगा?

Mon, 31 Mar 2025 07:38 PM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Shah Rukh Khan On Eid: आज ईद के मौके पर बॉलीवुड सितारों के बीच भी जश्न का माहौल है। सलमान खान और आमिर खान के बाद अब शाहरुख खान ने भी फैंस को खास अंदाज में ईद की मुबारकबाद दे दी है। 
 
विज्ञापन
शाहरुख खान - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Shah Rukh Khan On Eid: आज सोमवार, 31 मार्च को ईद के मौके पर कई बॉलीवुड सितारे फैंस को मुबारकबाद दे रहे हैं। साथ ही अपनी ईद की झलकियां भी साझा का कर रहे हैं। सलमान खान और आमिर खान के बाद अब सुपरस्टार शाहरुख खान ने भी फैंस को ईद की मुबारकबाद दी है, लेकिन अब तक वह फैंस के सामने नहीं आए हैं और इस बात से फैंस के बीच निराशा भी देखने को मिली।

विज्ञापन

शाहरुख खान की पोस्ट
शाहरुख खान ने अपने एक्स अकाउंट पर पोस्ट साझा करते हुए लिखा, 'ईद मुबारक, मेरे दिल में आभार और सभी के लिए दुआएं हैं। आशा है कि आपका दिन गले मिलने, बिरयानी, गर्मजोशी और अंतहीन प्यार से भरा हो। खुश रहें, सुरक्षित रहें और भगवान आप सभी का भला करे।' शाहरुख की इस पोस्ट पर फैंस भी अपनी प्रतिक्रिया साझा कर रहे हैं।
Shraddha Kapoor: श्रद्धा कपूर ने इस अनोखे अंदाज में दी ईद की मुबारकवाद, तस्वीर साझा कर बताया कैसा है मूड

फैंस ने जताई नाराजगी
फैंस ने भी पोस्ट पर कमेंट करके शाहरुख खान को ईद की मुबारकबाद दी। हालांकि, ईद के मौके पर शाहरुख खान की या उनके घर की झलकियां सामने नहीं आई हैं, इस वजह से कई फैंस नाराज भी दिखे। उन्होंने अभिनेता की पोस्ट पर कमेंट कर कई सवाल पूछे। एक यूजर ने लिखा, 'ईद मुबारक सर और हमें आपकी याद आ रही है। आपकी अगली फिल्म का इंतजार नहीं कर सकते। बॉलीवुड को आपकी जरूरत है।' एक अन्य यूजर ने लिखा, 'फोटो कहां है आपकी।' एक यूजर ने लिखा, 'सलमान का करियर खत्म, आमिर रिटायर हो गए हैं, अब सिर्फ आप से ही उम्मीद हैं।' एक यूजर ने लिखा, 'ईद मुबारक, चांद का दीदार कब होगा?'  

Salman Khan: हमले के बाद पहली बार घर की बालकनी पर नजर आए सलमान, बुलेटप्रूफ कांच के पीछे से सबको कहा ईद मुबारक
विज्ञापन

सलमान और आमिर ने दी ईद की मुबारकबाद
एक ओर जहां अपने घर की बालकनी से सलमान खान ने फैंस का अभिवादन करते हुए उन्हें ईद की मुबारकबाद दी तो वहीं, आमिर खान ने भी अपने घर के बाहर खड़े फैंस और पैपराजी को ईद की मुबारक कहा। साथ ही किरण राव और जुनैद खान की तस्वीरें भी सामने आईं। वहीं, अब शाहरुख खान और उनके परिवार की तस्वीरों का इंतजार है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें