फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shah Rukh Khan: केजीएफ और कांतारा बनाने वालों ने मिलाया शाहरुख खान से हाथ, रोहित शेट्टी को भी मिली जिम्मेदारी?

Mon, 05 Dec 2022 06:52 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

खबरों के मुताबिक, होम्बले फिल्म्स और शाहरुख के बीच प्रोजेक्ट्स को लेकर चर्चा हो चुकी है। रोहित शेट्टी भी जल्द ही इसका हिस्सा बनने जा रहे हैं।
विज्ञापन
रोहित शेट्टी-शाहरुख खान - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

'केजीएफ' फ्रेंचाइजी और 'कांतारा' जैसी हिट फिल्में देने और दर्शकों को लुभाने के बाद, होम्बले फिल्म्स बॉलीवुड में अपने पंख फैलाने के लिए पूरी तरह तैयार है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, प्रोडक्शन हाउस ने हिंदी में अपने पहले सिनेमेटिक वेंचर के लिए शाहरुख खान से संपर्क किया है। बता दें कि प्रभास की फिल्म ‘सालार’ को भी होम्बले फिल्म्स कंपनी बना रही है। रिपोर्ट्स के मुताबिक यह कंपनी अब साउथ के अलावा बॉलीवुड में भी अपने कदम बढ़ा रही है। होम्बले फिल्म्स अब अपनी पहली बॉलीवुड फिल्म बनाने जा रही है, जिसके लिए शाहरुख खान से बात की गई है।

विज्ञापन


खबरों के मुताबिक, होम्बले फिल्म्स और शाहरुख के बीच प्रोजेक्ट्स को लेकर पहले ही चर्चा हो चुकी है। रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि अपनी एक्शन फिल्मों के लिए मशहूर रोहित शेट्टी भी जल्द ही इसका हिस्सा बनने जा रहे हैं। उन्हें भी होम्बले फिल्म्स के बैनर तले आने वाले प्रोजेक्ट्स का निर्देशन करने की जिम्मेदारी सौंपी जाएगी।
Vikram Bhatt: विक्रम भट्ट ने बेटी की सगाई तस्वीरें की साझा, डेडिकेट किया भावुक गाना
विज्ञापन


रिपोर्ट्स की मानें तो कन्नड़ अभिनेता, रक्षित शेट्टी और ऋषभ शेट्टी भी फिल्म में कैमियो कर सकते हैं और दोनों अभिनेताओं ने पहले ही इसके लिए हामी भर दी है। वे फिल्म में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। हालांकि, होम्बले फिल्म्स और शाहरुख खान की तरफ से अभी तक इन अटकलों की पुष्टि नहीं की गई है। देखना दिलचस्प होगा कि दोनों इस पर क्या प्रतिक्रिया देते हैं। 
विज्ञापन

Top Music Videos 2022: ‘श्रीवल्ली’ बना साल का नंबर वन म्यूजिक वीडियो, भोजपुरी के ये दो गाने भी टॉप 10 में

बता दें कि इन दिनों शाहरुख खान अपनी आगामी फिल्म 'पठान' की रिलीज का इंतजार कर रहे हैं। इसमें उनके साथ दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम भी अहम रोल निभाते नजर आएंगे। यह फिल्म जनवरी 2023 में सिनेमाघरों में आने के लिए तैयार है। इसके अलावा, शाहरुख फिल्म 'जवान' में नजर आएंगे, जिसमें नयनतारा और विजय सेतुपति भी अहम रोल निभाते नजर आएंगे। इसके अलावा शाहरुख 'डंकी' में भी नजर आने वाले हैं।
Bollywood: फिल्मों में कदम रखने की तैयारी में महिमा चौधरी की बेटी अर्याना? करियर पर कही यह बड़ी बात

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें