फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shah Rukh Khan: 'पठान' में क्या था शाहरुख खान का धर्म? डायरेक्टर के खुलासे से सभी दंग

Fri, 10 Mar 2023 05:31 PM IST
रुपाली रामा जायसवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

सार

'पठान' में शाहरुख खान का धर्म क्या था। इस सवाल का बेहतरीन जवाब डायरेक्टर सिद्धार्थ आनंद ने दिया है। 
विज्ञापन
'पठान' - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सिदार्थ आनंद के निर्देशन में बनी ब्लॉकबस्टर फिल्म 'पठान' का जादू अबतक बरकरार है। वहीं, फिल्म रिलीज के इतने समय बाद भी सिनेमाघरों में छाई हुई है। मूवी ने एक के बाद एक रिकॉर्ड तोड़ते हुए अपनी छप्परफाड़ कमाई के साथ बॉक्स ऑफिस पर अपना परचम लहरा दिया है। शाहरुख खान के अधिकांश फैंस इस मूवी को अबतक देख चुके हैं। वहीं अब फिल्म की सफलता के बाद निर्देशक सिद्धार्थ आनंद ने इसे लेकर कई चौंकाने वाले और दिलचस्प खुलासे किए हैं। 

'पठान' का धर्म ?

गौरतलब हो कि फिल्म में शाहरुख खान के कैरेक्टर 'पठान' को किसी धर्म या जाति से संबंधित नहीं दिखाया गया है। हालांकि, एक सीन में दीपिका उससे पूछती है कि क्या वह एक मुस्लिम है? तो इसका जवाब देते हुए 'पठान' कहता है कि उसे एक बार एक फिल्म थिएटर में छोड़ दिया गया था और एक अफगान गांव में कुछ बच्चों को बचाने के बाद उसका नाम 'पठान' रखा गया था। पठान ने यह भी कहा कि वह हर साल उस गांव का दौरा करता है।

विज्ञापन


यह भी पढ़ें : 'पठान' की सफलता के बाद शाहरुख और गौरी से क्या बोली थीं दीपिका, अभिनेत्री ने किया खुलासा

डायरेक्टर सिद्धार्थ आनंद ने दिया बेहतरीन जवाब 

पठान के उसी बयान पर ज्यादा गौर फरमाते हुए फिल्म के डायरेक्टर सिद्धार्थ आनंद ने कहा है कि 'पठान', अमर, अकबर और एंथनी की तरह थे। इसी वजह से पठान पर धर्म का कोई जोर नहीं था। सिद्धार्थ आनंद ने पठान के ओटीटी रिलीज पर भी बेहतरीन खुलासा किया और जो जानकारी दी उससे फैंस काफी ज्यादा एक्साइटेड हो उठे हैं। सिद्धार्थ आनंद ने बताया कि मूवी में कुछ डिटेल्स एडिट किए गए हैं, लेकिन इन्हें ओटीटी रिलीज में देखा जा सकता है। 

शाहरुख खान की अपकमिंग फिल्में 

सिद्धार्थ आनंद ने अपनी बात पर जोर देते हुए कहा,'तो तथ्य यह है कि उनका कोई नाम नहीं है, और वह एक थिएटर में मिले हैं जिसे वास्तव में नवरंग कहा जाता था ... इसे संपादित किया गया था, लेकिन आप इसे ओटीटी संस्करण में देख सकते हैं।' वहीं, शाहरुख खान के वर्कफ्रंट की बात करें तो वो आने वाले समय में विजय सेतुपति और नयनतारा के साथ फिल्म 'जवान' में नजर आएंगे। इस मूवी का डायरेक्शन एटली कर रहे हैं, और मूवी 2 जून 2023 को सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है। इसके अलावा शाहरुख खान को तापसी पन्नू के साथ फिल्म 'डंकी' में देखा जाएगा। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें