फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bheed Trailer: 'भीड़' में दिखा लॉकडाउन के दौरान पलायन का दर्दनाक मंजर, बंटते देश को देख छलक उठेगा दर्द

Fri, 10 Mar 2023 01:51 PM IST
रुपाली रामा जायसवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

सार

अनुभव सिन्हा के निर्देशन में बनी फिल्म 'भीड़' का दमदार ट्रेलर आउट हो गया है। राजकुमार राव और भूमि पेडनेकर स्टारर इस मूवी के ट्रेलर में लॉकडाउन का दर्दनाक मंजर देखने को मिलता है।
विज्ञापन
भीड़ ट्रेलर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अनुभव सिन्हा के निर्देशन में बनी फिल्म 'भीड़' का दमदार ट्रेलर आउट हो गया है। राजकुमार राव और भूमि पेडनेकर स्टारर इस फिल्म का ट्रेलर महामारी के दौरान हुए लॉकडाउन के समय सड़कों पर आए मजदूरों के दर्द को बयां करता है। 

'भीड़' में दिखेगा लॉकडाउन का मंजर 

'भीड़' के 2 मिनट 39 सेकेंड के ट्रेलर को देखकर पहले ऐसा लगता है कि यह देश के बंटवारे के समय की कहानी है। हालांकि, कुछ ही देर में समझ आ जाता है कि यह कोरोना महामारी में लगे लॉकडाउन में सड़कों पर आए मजदूरों के दुर्दशा को दर्शाती है। वहीं राजकुमार राव और भूमि पेडनेकर भी रंगीन पर्दे से दूर ब्लैक एंड व्हाइट मूवी में अपने अभिनय को लोहा मनवाने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। 

विज्ञापन


श्रमिकों का दर्द देख कांप जाएगी रूह 

'भीड़' के ट्रेलर में देशव्यापी लॉकडाउन के उस मंजर को दिखाया गया है जब प्रवासी श्रमिक, बंदी के बीच अपने घर का रास्ता तलाश रहे थे। साथ ही बुनियादी जरूरतों को भी पूरा नहीं कर पा रहे थे। फिल्म के ट्रेलर ने फैंस के बज को काफी ज्यादा हाई कर दिया है। वहीं अनुभव सिन्हा ने इस मूवी के जरिए लॉकडाउन के दृश्य को वापस से जनता के सामने दर्शाने का बेहतरीन प्रयास किया है। 

यह भी पढ़ें : राजकुमार राव और भूमि की फिल्म 'भीड़' इस दिन सिनेमाघरों में देगी दस्तक, मेकर्स ने किया रिलीज डेट का एलान

भीड़ की स्टारकास्ट, रिलीज डेट 

'भीड़' फिल्म में राजकुमार राव और भूमि पेडनेकर के अलावा आशुतोष राणा, दीया मिर्जा, पंकज कपूर और कृतिका कामरा जैसे सितारे हैं। ये फिल्म 24 मार्च को सिनेमाघरों में दस्तक देने जा रही है। गौरतलब हो कि साल 2020 में आई कोरोना महामारी के बढ़ते केस को देखते हुए केंद्र सरकार ने देश में लॉकडाउन का ऐलान कर दिया था। 'भीड़ फिल्म इसी सच्ची घटना पर आधारित है। मूवी में अचानक लगे लॉकडाउन के दौरान प्रशासन, स्वास्थ्य और सरकार के स्तर पर क्या-क्या इंतजाम रहे और क्या कमियां दिखीं ये सबकुछ देखने को मिलेगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें