बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान की फिल्म 'पठान' उनके करियर की सबसे बड़ी हिट फिल्मों में से एक बन गई है। सिद्धार्थ आनंद की फिल्म ने रिलीज के 12 दिनों में घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 429.9 करोड़ रुपये कमाए। प्रोडक्शन बैनर यशराज फिल्म्स के अनुसार, फिल्म ने दुनिया भर में 832.20 रुपये करोड़ की कमाई की है। अब शाहरुख खान ने अपने प्रशंसकों का शुक्रिया अदा करने के लिए इंस्टाग्राम का सहारा लिया और एक सनकिस्ड सेल्फी पोस्ट की।