कलेक्शन में मामले में पठान भले ही काफी आगे दिख रही हो, मगर एक ऐसी बॉलीवुड फिल्म है जो वर्ल्डवाइड कलेक्शन में पठान से अभी भी काफी आगे हैं। महज 50 करोड़ रुपये में बनी इस फिल्म का रिकॉर्ड शाहरुख खान अब तक नहीं तोड़ सके हैं। हम बात कर रहे हैं आमिर खान के प्रोडक्शन हाउस में बनी फिल्म सीक्रेट सुपरस्टार की। छोटे बजट में बनी अद्वैत चंदन की इस फिल्म को देश के साथ विदेशी लोगों ने भी बहुत प्यार दिया था। फिल्म ने भारत में 63.40 करोड़ का कलेक्शन किया था। वहीं, वर्ल्डवाइड फिल्म की कमाई के आंकड़े हैरान कर देने वाले थे। इस फिल्म ने कुल 875.78 करोड़ का कलेक्शन कर दिग्गजों को चौंका दिया था। फिल्म को सबसे ज्यादा चीन में पसंद किया गया था, जिसकी वजह से सीक्रेट सुपरस्टार इतना बड़ा आंकड़ा छूने मेे कामयाब रही थी।
Mumtaz: मुमताज ने क्यों ठुकराया था शम्मी कपूर से शादी का ऑफर? एक्ट्रेस ने किया खुलासा